×

उड़ान भरने के बाद अचानक गायब हुआ विमान, 38 लोग थे सवार, मचा हाहाकार

चिली से अंटार्कटिक जा रहा एक सैन्य विमान लापता हो गया। अंटार्कटिका के ऊपर से जा रहे इस विमान में 38 लोग सवार थे। चिली एयरफोर्स ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को इसकी जानकारी दी है और अब रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह एक मालवाहक विमान था।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Dec 2019 5:15 AM GMT
उड़ान भरने के बाद अचानक गायब हुआ विमान, 38 लोग थे सवार, मचा हाहाकार
X

नई दिल्ली: चिली से अंटार्कटिक जा रहा एक सैन्य विमान लापता हो गया। अंटार्कटिका के ऊपर से जा रहे इस विमान में 38 लोग सवार थे। चिली एयरफोर्स ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को इसकी जानकारी दी है और अब रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह एक मालवाहक विमान था।

चिली वायुसेना का C-130 हरक्यूलिस विमान लापता हुआ है। यह विमान सोमवार की शाम 4.55 बजे साउथ चिली के पुंता एरिनास से रवाना हुआ था, लेकिन जब विमान 6.13 बजे अंटार्कटिका के ऊपर जब ड्रेक पैसेज पर था, उसके बाद से गायब हो गया।

यह भी पढ़ें...लोकसभा में नागरिकता बिल पास, राज्यसभा में सरकार के लिए है ये बड़ी चुनौती

अधिकारियों ने बताया कि सेना के c-130 हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने सोमवार शाम चिली के चाबुंको मिलिट्री बेस से अंटार्कटिका स्थित एडुअर्डो फ्रेइ मोंटालवा एयरबेस के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बीच रास्ते में ही उसका संपर्क टूट गया। बताया कि विमान में 17 क्रू मेंबर्स और 21 यात्री सवार थे। फिलहाल विमान की स्थिति की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें...जवानों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 अधिकारियों की मौत, मचा हड़कंप

विमान की खोज के लिए रेस्क्यू टीम गठित की गई है। एयरक्राफ्ट रूटीन सपोर्ट और मेंटनेंस मिशन पर निकला था। यात्रियों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब विमान अचानक रडार से गायब हो गया हो। फिर चाहे वो मलेशिया की घटना हो या फिर इंडोनेशिया की।

यह भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट का आदेश, छोड़े गए रेप और हत्या के दोषियों के बारे में बताए सरकार

इसी साल भारतीय वायुसेना का भी एक विमान A-32 रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था, जून में असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल की मेनचुका एयरफील्ड में विमान का संपर्क टूट गया था और इस विमान में 13 लोग सवार थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story