×

LOC पर भारत और पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, अब चीन ने दिया ये बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान एनओसी पर सैनिकों की तैनाती कर रहा है। अब पड़ोसी देश चीन ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की है। चीन ने कहा कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए और सीमा पर बने हालात से चिंतित है।

Dharmendra kumar
Published on: 27 Dec 2019 1:59 PM GMT
LOC पर भारत और पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, अब चीन ने दिया ये बड़ा बयान
X
china

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान एनओसी पर सैनिकों की तैनाती कर रहा है। अब पड़ोसी देश चीन ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की है। चीन ने कहा कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए और सीमा पर बने हालात से चिंतित है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान 2003 के सीजफायर समझौते का उल्लंघन कर रहा है और पाकिस्तानी सैनिक बार-बार भारतीय सीमा में गोलीबारी कर रहे हैं। सीमा पर तनाव की स्थिति तब उत्पन्न हो गई है जब बुधवार को पाक की फायरिंग में एक जेसीओ शहीद हो गए थे और एक महिला की मौत हो गई थी। भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत का करार जवाब देते हुए मोर्टार दागे और गोलीबारी की जिससे सीमा के दूसरी तरफ भारी नुकसान हुआ है।

तो वहीं चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि हमें संबंधित रिपोर्ट मिली है और हम मौजूदा स्थित से चिंतित हैं। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी होने के नाते संयम बरतें। चीन दोनों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए मतभेद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील करता है। संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखें।

यह भी पढ़ें...वोटबैंक की राजनीति में जनता के मुद्दों को भूल गया विपक्ष

रक्षा सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान पीओके के अंदर गांवों में तोप और मोर्टार तैनात कर भारत में आबादी को निशाना बना रहा है। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा बिना 'उकसावे के की गई गोलीबारी' में उसके दो सैनिक मारे गए।

यह भी पढ़ें...बौखलाए पाकिस्तान ने LOC पर बढ़ाई सेना, दूसरी बार की ये खतरनाक तैयारी

बुधवार को उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था जिसमें सूबेदार वीराश कुरहाठी शहीद हो गए थे। बारामुला जिले के कई सेक्टरों में नागरिक और रक्षा ठिकानों को भी निशाना बनाया था। गोलीबारी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।

भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्टार दागे और तोप से गोलाबारी की। सैन्य सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 से 4 सैनिक ढेर हो गए हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story