×

चीन ने अब इस देश पर डाली नजर, सीमा विवाद पर कही ये बड़ी बात

रूस के एक शहर पर अपना दावा ढोकने के बाद अब चीन का कहना है कि भूटान के साथ भी पूर्वी क्षेत्र में उसका सीमा विवाद है।

Shreya
Published on: 5 July 2020 5:27 AM GMT
चीन ने अब इस देश पर डाली नजर, सीमा विवाद पर कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव चरम पर है। इस बीच चीन पड़ोसी देशों की जमीन हथियाने की कोशिश में लगा है। रूस के एक शहर पर अपना दावा ढोकने के बाद अब चीन का कहना है कि भूटान के साथ भी पूर्वी क्षेत्र में उसका सीमा विवाद है। चीन का यह दावा इसलिए भी अहम है क्योंकि इस इलाके की सीमा भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश से भी लगती है, जहां चीन कई बार अपना दावा करता रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, ट्रंप ने दिया ऐसा रिप्लाई

भूटान के साथ सीमा विवाद पर चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

चीनी विदेश मंत्रालय ने भूटान के साथ सीमा विवाद पर एक बयान जारी किया है। जारी बयान के मुताबिक, चीन और भूटान की सीमा कभी भी परिसीमित नहीं हुई है. इसे लेकर पूर्वी, मध्य और पश्चिमी इलाके में लंबे समय से विवाद रहा है। बयान में साथ ही यह भी कहा गया कि तीसरे पक्ष को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। जाहिर है कि चीन का साफ इशारा भारत की तरफ है।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे के करीबी फंसे: CM योगी तैयार करा रहे मददगार नेताओं-अफसरों की सूची

भूटान और चीन के बीच हो चुकी है 24 राउंड्स की वार्ता

रिकॉर्ड्स के मुताबिक, भूटान और चीन के बीच साल 1984 से लेकर 2016 तक सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 24 राउंड्स की वार्ता हो चुकी है। इस दौरान सिर्फ पश्चिमी और मध्य इलाकों के सीमा विवाद पर चर्चा हुई है। इस मामले की जानकारी रखने वाले बताते हैं कि वार्ता में कभी भी पूर्वी सीमा को शामिल नहीं किया गया। दोनों पक्षों के बीच केवल मध्य और पश्चिमी सीमा तक ही सीमा विवाद को सुलझाने पर चर्चा हुई है। अगर चीन को पूर्वी सीमा पर भी आपत्ति थी तो उसे पहले ही यह कहना चाहिए थे।

यह भी पढ़ें: कानपुर कांड में पुलिस को कामयाबी, विकास दुबे के इस करीबी की हुई गिरफ्तारी

चीन जानबूझकर दबाव बनाने की कर रहा कोशिश

वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत के भूटान के साथ हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। चीन यहां भारत पर जानबूझ कर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि साल 2007 की भारत-भूटान मैत्री संधि के मुताबिक भारत और भूटान देश राष्ट्रीय हितों से मसलों पर एक दूसरे का सहयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारी पड़ी बर्थडे पार्टी, हैदराबाद के टॉप ज्वैलर्स की कोरोना से मौत

भारत की तरफ से जारी नहीं किया आधिकारिक बयान

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक भारतीय अधिकारियों ने चीन के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। चीन के इस नए दावे पर भारत की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: थर्राई कारगिल: चार दिन में दूसरी बार आया भूकंप, झटकों से लद्दाख में हड़कंप

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story