×

चमत्कार से हिले लोग: 18वीं मंजिल से नीचे गिरा बच्चा, फिर भी बच गया

चीन के हुबेई प्रांत के शियांगयांग शहर में एक चार साल का बच्चा अपने घर पर अकेला था। उसके माता-पिता घर से बाहर थे। घर में अकेला बच्चा सोफे पर चढ़ा और 180 फीट नीचे गिर पड़ा।

Shreya
Published on: 20 Aug 2020 8:41 AM GMT
चमत्कार से हिले लोग: 18वीं मंजिल से नीचे गिरा बच्चा, फिर भी बच गया
X
4 year old child falls from 18th floor

नई दिल्ली: 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'... ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको जो मामला बताने वाले हैं, वो इस कहावत को बिल्कुल सच साबित होता दिखाता है। चीन के हुबेई प्रांत में कुछ ऐसा हुआ जिससे, सभी लोगों के दिलों की धड़कनें रूक सी गई। यहां पर एक चार साल का बाद 18वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर गया। सबको यह लगा कि अब बच्चा नहीं बचा होगा, लेकिन वह बच गया।

यह भी पढ़ें: नहीं हो रहा सोशल डिस्टन्सिंग का पालन, किसान खाद के लिए लड़ रहे लड़ाई

फ्लैट से 180 फीट नीचे गिर पड़ा बच्चा

चीन के हुबेई प्रांत के शियांगयांग शहर में एक चार साल का बच्चा अपने घर पर अकेला था। उसके माता-पिता घर से बाहर थे। घर में अकेला बच्चा सोफे पर चढ़ा और 180 फीट नीचे गिर पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि वह नीच मौजूद एक पेड़ पर जा गिरा, जिस वजह से वह बच गया। हालांकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ के इस महत्वपूर्ण फैसले को पलटने के लिए शिवराज सरकार ने की तैयारी

AMBULANCE

दूसरे शहर में नौकरी करते हैं माता-पिता

चार वर्षीय यह बच्चा अपने दादी के साथ रहता था। क्योंकि उसके माता-पिता दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। अकेले खेलते-खेलते वह खिड़की से नीचे गिर गया। उस वक्त उसकी दादी घर का राशन बाहर गई हुई थीं। बच्चे के पैरेंट्स को इमरजेंसी सर्विस से फोन किया गया। बच्चे के पिता ने बताया कि मेरी मां शॉक में थी। वह कुछ कह नहीं पा रही थीं। कुछ अजनबी लोगों ने बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया। यह घटना छह अगस्त की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रशांत भूषण को झटका: SC ने खारिज की याचिका, की थी सुनवाई टालने की मांग

बच्चे को कई जगह आई गंभीर चोट

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उसे कई जगह पर गंभीर चोट आई है। बच्चा आईसीयू में है। लेकिन उसकी हालत स्थिर है। बच्चे का इलाज करने वाले डॉ. चेन शी का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस बच्चे के लिए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल बनाया गया। 6 अलग-अलग विभागों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी की। सर्जरी के तीन दिन बाद बच्चे की हालत में सुधार दिखने लगा।

यह भी पढ़ें: बिना ATM Card मिलेगा कैश: बैंक ने दिया ये वरदान, अब नहीं होगी परेशानी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story