×

चीन और पाकिस्तान रखे हैं भारत से ज्यादा परमाणु बम, इंडिया के पास सिर्फ इतना

सीमा पर चीन और पाकिस्तान के साथ भारत का तनाव चल रहा है। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jun 2020 4:20 PM GMT
चीन और पाकिस्तान रखे हैं भारत से ज्यादा परमाणु बम, इंडिया के पास सिर्फ इतना
X

नई दिल्ली: सीमा पर चीन और पाकिस्तान के साथ भारत का तनाव चल रहा है। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। इस रिपोर्ट में भारत, पाकिस्तान और चीन समेत कई देशों के परमाणु हथियारों के जखीरों के बारे में खुलासा हुआ है।

आर्म्स वॉचडॉग स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) ने ईयरबुक 2020 की एक रिपोर्ट में बताया है कि चीन बहुत तेजी से परमाणु हथियार विकसित कर रहा है, तो वहीं भारत और पाकिस्‍तान ने भी प‍िछले एक साल में परमाणु हथियारों की संख्‍या बढाई है।

भारत के पास चीन और पाकिस्तान दोनों से कम परमाणु हथियार हैं। भारत के पास चीन के आधे से भी कम परमाणु हथियार हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पास 150, पाकिस्तान के पास 160 और चीन के पास 320 परमाणु हथियार हैं। चीन ने पिछले एक साल में 30 परमाणु हथियार और बढ़ा लिए हैं।

यह भी पढ़ें...राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए

सिप्री की ईयरबुक 2020 लॉन्च के दौरान बताया गया कि चीन अपने परमाणु शस्त्रागार का 'महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण' करने में लगा हुआ है। चीन पहली बार एक 'कथित परमाणु परीक्षण' विकसित करने में लगा है। भारत और पाकिस्तान भी धीरे-धीरे अपने परमाणु हथियारों के आकार और विविधता को बढ़ाने में लगे हैं।

उधर दुनिया के 90 प्रतिशत परमाणु हथियार रखने वाले अमेरिका और रूस ने परमाणु हथियारों को थोड़ा सा कम किया है. दुनिया के परमाणु हथियार संपन्‍न देशों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्‍तान, इजरायल, उत्‍तर कोरिया के पास कुल 13,400 परमाणु हथियार हैं। परमाणु हथियारों की संख्‍या पिछले साल 13,865 थी।

यह भी पढ़ें...48 घंटों में शाह की चार बैठकें: अचानक पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों से कही ये बात

जनवरी 2020 तक नौ परमाणु हथियार वाले देश अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया हैं। अनुमान लगाया गया है कि इन देशों के पास कुल मिलाकर 13,400 परमाणु हथियार है।

सिप्री की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस अभी भी सबसे अधिक परमाणु हथियार संपन्न देशों में सबसे ऊपर है। रूस के पास 6375 परमाणु बम हैं।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी लॉकडाउन: सरकार ने किया 30 जून तक तालाबंदी का एलान

सबसे अधिक परमाणु बम वाले देशों की सूची में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। उसके पास 5800 परमाणु बम हैं। इसके बाद चीन और फ्रांस हैं। चीन के पास 320 और फ्रांस के पास 290 परमाणु हथियार हैं। तो वहीं ब्रिटेन के पास 215 परमाणु बम हैं, वहीं, पाकिस्तान के पास 160, भारत के पास 150 परमाणु बम हैं, तो वहीं इजरायल के पास 90 और नॉर्थ कोरिया के पास 30 से 40 न्यूक्लियर बम हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story