×

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी साजिश! अब चीन ने दिया ये बयान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्तिस्तान में चीन ने दिआमेर-ब्हाशा बांध बना रहा है। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। अब इसके बाद चीन अपनी सरकारी कंपनी का शुक्रवार को बचाव किया।

Dharmendra kumar
Published on: 16 May 2020 3:39 AM GMT
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी साजिश! अब चीन ने दिया ये बयान
X

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्तिस्तान में चीन ने दिआमेर-ब्हाशा बांध बना रहा है। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। अब इसके बाद चीन अपनी सरकारी कंपनी का शुक्रवार को बचाव किया। चीन ने कहा कि इस बांध को स्थानीय आबादी की भलाई के लिए बनाया जा रहा है।

पाकिस्तान की सरकार ने बुधवार को चीन की सरकारी कंपनी चाइना पावर और पाकिस्तानी सेना की बांध निर्माण से संबंधित कंपनी फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाईजेशन (एफडबल्यूओ) के बीच 5.8 अरब अमेरिकी डॉलर के संयुक्त करार पर हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें...फिर गई मजदूरों की जान: 36 घटों में दूसरा बड़ा हादसा, इतनी मौतों से MP में हड़कंप

भारत ने गिलगित-बाल्तिस्तान(पीओके) में बांध के निर्माण के लिए पाकिस्तान द्वारा अनुबंध किए जाने पर गुरुवार को कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र में ऐसी परियोजनाएं शुरू किया जाना ठीक नहीं है।

अब चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियांग ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर चीन का रुख अटल है। चीन और पाकिस्तान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...ट्रंप ने PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, भारत की मदद के लिए किया ये बड़ा एलान

भारत की आपत्ति

दोनों देश 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का भी निर्माण कर रहे हैं। भारत पीओके से होकर जाने वाले इस गलियारे को लेकर चीन के समक्ष आपत्ति जता चुका है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हमारा रुख अटल और स्पष्ट है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के सभी क्षेत्र भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं और रहेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि हम पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों में ऐसी सभी परियोजनाओं पर पाकिस्तान और चीन दोनों के सामने अपना विरोध और साझा चिंताएं व्यक्त करते रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story