×

WHO की चेतावनी: अगर जल्दबाजी में हटाई पाबंदियां तो होगा घातक परिणाम

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने लॉकडाउन और पाबंदियों को लेकर दुनियाभर को चेताया है। अगर कोरोना के रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियां जल्दबाजी में खत्म की जाती है तो इसके परिणाम घातक साबित हो सकते हैं।

Shreya
Published on: 12 April 2020 8:09 AM GMT
WHO की चेतावनी: अगर जल्दबाजी में हटाई पाबंदियां तो होगा घातक परिणाम
X
WHO की चेतावनी: अगर जल्दबाजी में हटाई पाबंदियां तो होगा घातक परिणाम

नई दिल्ली: चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। दुनियाभर के तमाम देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे हैं। वहीं भारत में भी तेजी से COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस के चलते देश को लॉकडाउन रखा गया है। वहीं इस बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने लॉकडाउन और पाबंदियों को लेकर दुनियाभर को चेताया है।

WHO सभी देशों को दी ये चेतावनी

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के तमाम देशों में लॉकडाउन लागू किया गया है। साथ ही कई देशों में आपाकाल लगा हुआ है। भारत में इस समय लॉकडाउन को बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा तेज है। कई राज्यों ने भी केंद्र सरकार को लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को सभी देशों को चेताया है कि अगर कोरोना के रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियां जल्दबाजी में खत्म की जाती है तो इसके परिणाम घातक साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का बुरा हाल: खतरे में लाखों जिंदगियां, कैसे कोरोना को रोकेंगे इमरान

जल्दबाजी में पांबदियां खत्म करने पर हो सकते हैं घातक परिणाम

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम घेब्रेयासस ने जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी की तरह ही WHO भी सभी पाबंदियों को खत्म होते हुए देखना चाहता है। लेकिन अगर पांबदियों को जल्दबाजी में खत्म कर दिया जाता है तो इसके घातक परिणाम हो सकते हैं। WHO प्रमुख ने कहा कि इससे हमें सही तरीके से निपटना होगा।

11 में से 10 मुख्यमंत्री लॉकडाउन को बढ़ाने के पक्ष में

गौरतलब है कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन रखने की घोषणा की थी। जो कि 14 अप्रैल की खत्म होने वाला है। लेकिन लॉकडाउन खत्म होने से पहले PM मोदी ने देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें 11 में से 10 मुख्यमंत्रियों ने तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुअ PM मोदी को लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने की होड़ लग गई।

यह भी पढ़ें: कोरोना से हंसते-हसंते मौत: डरे इस देश के लोग, लगातार आ रहे ऐसे मामले

इन राज्यों में किया गया लॉकडाउन का विस्तार

बता दें कि ओडिशा में लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। वहीं इसके बाद पंजाब ने भी लॉकडाउन को 1 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षण संस्थानों (Educational institutions) को 10 जून तक बंद करने के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है।

देश में मरीजों की संख्या 8 हजार के पार

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 8,300 का आंकड़ा पार कर चुका है। इस बीमारी से 270 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: नई पहल ने दिल जीता: जब साइकिल से घूम कर एएसपी ने लोगों को किया जागरूक

Shreya

Shreya

Next Story