×

खुदाई में मिली ऐसी चीज, रातों रात मजदूर बन गया करोड़पति

तंजानिया के एक खनिक को गहरे बैंगनी-नीले रंग के दो रत्न मिले। इसी रत्न के बदले तंजानिया सरकार ने उसे इतनी बड़ी धनराशि जोकि करोड़ों में है दी है इस घटना से हर कोई हैरान रह गया है।

SK Gautam
Published on: 25 Jun 2020 1:58 PM GMT
खुदाई में मिली ऐसी चीज, रातों रात मजदूर बन गया करोड़पति
X

नई दिल्ली: देने वाला भी जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। यह कहावत काफी मशहूर है। कभी-कभी लोगों की किस्मत अचानक ऐसे चमक जाती है कि वे एक झटके में करोड़पति बन जाते हैं। ये कहावत चरितार्थ हुई है देश तंजानिया में। दिलचस्प बात यह है कि ऐसी घटना एक गरीब मजदूर के साथ हुईं है। ऐसी घटनाएन रातों रात चर्चा का विषय बन जाती हैं।

खनिक को गहरे बैंगनी-नीले रंग के दो रत्न मिले

आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला सामने आया है तंजानिया से, जहां एक खनिक की किस्मत ऐसी चमकी कि न सिर्फ वह करोड़पति बन गया बल्कि पूरा देश उसकी कामयाबी का गवाह बन गया और लोग उसकी वाहवाही करने लगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार तंजानिया के एक खनिक को गहरे बैंगनी-नीले रंग के दो रत्न मिले। इसी रत्न के बदले तंजानिया सरकार ने उसे इतनी बड़ी धनराशि जोकि करोड़ों में है दी है इस घटना से हर कोई हैरान रह गया है।

ये भी देखें: मजदूरी नहीं मिली तो बन गए हाईवे लुटेरे, गिरफ्त में आए तो हुआ खुलासा

लैजर को कार्यक्रम करके सम्मानित किया गया है

सनिनीयू लैजर नामक इस खनिक को सरकार ने 7.74 बिलियन तंजानिया शिलिंग यानी 3.35 मिलियन डॉलर (करीब 25 करोड़ 36 लाख के बराबर) का चेक दिया। लैजर को बकायदा एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। उत्तरी तंजानिया के मनयारा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में देश के खनन मंत्री साइमन मसनजिला ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंकने कहा कि इससे पहले कभी इतने बड़े आकार का टैंजेनाइट देखने को नहीं मिला।

देश के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली ने लैजियर को फोन करके बधाई दी

बैंगनी रंग के इन दुर्लभ पत्थरों को बैंक ऑफ तंजानिया ने खरीदा है। बैंक ने खनिक लैजियर को जब चेक से भुगतान किया गया तो पूरा समारोह तालियां गूंज उठा। इस कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली ने लैजियर को फोन करके बधाई दी।

ये भी देखें: हौसले को सलाम: एक झटके में कुर्बान कर दी अपनी जिंदगी, घाटी में हुआ शहीद

तंजानिया सरकार ने रत्न और सोना बेचने के व्यापारिक केंद्र स्थापित कर रखे हैं

तंजानिया ने पिछले साल देश भर में ऐसे व्यापारिक केंद्र स्थापित किए जहां खननकर्मी सरकार को रत्न और सोना बेच सकते हैं। इसका मकसद अवैध ट्रेड को रोकना है। फिलहाल सनिनीयू लैजर नामक इस खनिक की कहानी पूरे तंजानिया में छाई हुई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी यह खनिक सुर्खियों में है। लोग इस खनिक को भाग्यशाली भी बता रहे हैं।

ऐसे कई मामले आ चुके है सामने

गौरतलब है कि भारत समेत दुनियाभर की कोयला खदानों से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जब खुदाई करते वक्त किसी मजदूर के हाथ इतने बेशकीमती रत्न मिल जाते हैं और वह करोड़पति बन जाता है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story