
अब किसानों पर बोला पाकिस्तान, बताया ऐतिहासिक दिन, भारतीयों ने ली क्लास (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत के किसी भी मुद्दे पर कूदने की आदत तो पाकिस्तान की सालों पुरानी है। कश्मीर का मुद्दा हो या फिर कोई अन्य मसला पाकिस्तान अपनी टांग ना अड़ाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। एक बार फिर से उसने भारत के आंतरिक मसले पर अपनी टिप्पणियां देनी शुरू कर दी हैं। आज किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं।
किसानों की ट्रैक्टर परेड पर पाकिस्तान का ट्वीट
ट्रैक्टर परेड निकल तो भारत में रही है, लेकिन पाकिस्तान भी बढ़ चढ़ कर ले रहा है। यानी सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर मार्च को लेकर पाकिस्तान की ओर से कई सारे ट्वीट्स किए जा रहे हैं। यही नहीं पड़ोसी मुल्क में भारत के गणतंत्र दिवस यानी Republic Day को Indian Republic Black Day के तौर पर मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ब्राजील के बाद अमेरिका में मिला कोरोना का खतरनाक स्ट्रेन, दुनिया में फैली दहशत
पाकिस्तान ने की ये टिप्पणी
ट्विटर पर पाकिस्तान फर्स्ट (Pakistan First) नाम के एक ट्विटर हैंडल से किसानों के ट्रैक्टर परेड की एक वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो तब की है जब लाल किले पर किसानों द्वारा तिरंगे की जगह किसानों के झंडे को लगा दिया गया था। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि लाल किले पर खालसा का झंडा.. ऐतिहासिक दिन.. इसके साथ ही कैप्शन में #IndianRepublicBlackDay भी यूज किया गया है।
Khalsa Flag on Red Fort 😊
History being made
it is time for tea 🍵pic.twitter.com/YjqJQP17gD#IndianRepublicBlackDay
#FarmersProtest— Pakistan First (@APMLOfficial_) January 26, 2021
यह भी पढ़ें: अमेरिकी प्रेसिडेंट से ज्यादा तनख्वाह इस वैज्ञानिक की, जानें कौन है ये शख्स
भारतीय यूजर्स ने ली जमकर क्लास
बता दें कि इसी ट्विटर हैंडल से ट्रैक्टर मार्च को लेकर कई और ट्वीट्स भी किए गए हैं। जिसमें पंजाबी और मुस्लिम किसानों का समर्थन किया गया है। साथ ही इस दिन को ऐतिहासिक बताया गया है। हालांकि इस ट्वीट के बाद भारतीयों का गुस्सा देखने को मिला है। भारतीय यूजर्स ने जमकर पाकिस्तान की क्लास लगाई है और ट्विटर पर काफी ज्यादा ट्रोल किया है।
भारत के समर्थ में किए गए ये ट्वीट
पाकिस्तान के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा कि किसी में इतना दम नहीं कि वो तिरंगे की शान को मिटा सके। वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि जब अपने देश को Baluchistan Movement से बचा नहीं सकते तो दूसरे देश में ताका झाकी करने में ही मजा आता है। वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये सिखों का धार्मिक झंडा है ना कि खालिस्तान का।
यह भी पढ़ें: मारे गए खूंखार आतंकी: कमांडरों का हुआ खात्मा, चलाया गया खुफिया ऑपरेशन
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App