×

दिलदार ताइवान : इटली के लिए कतार लगा कर दिया जा रहा दान

ताईवानी नागरिक पहले ही तीन मिलियन डॉलर जुटा चुके हैं, जिसका उपयोग मेडिकल उपकरण के लिए सामग्री खरीदने के लिए किया जाएगा। 1950 के दशक में इटली के चर्च ने ताइवान के नागरिकों की उस समय मदद की थी जब देश की स्थिति बेहद कठिन थी।

राम केवी
Published on: 12 April 2020 8:12 AM GMT
दिलदार ताइवान : इटली के लिए कतार लगा कर दिया जा रहा दान
X

नई दिल्ली। ताइवान के लोगों ने कोरोना महामारी में बुरी तरह फंसे लोगों की मदद करने में दिलदारी दिखाई है। कोरोना के जाल में बुरी तरह फंसे हजारों किलोमीटर दूर के देश इटली को ताईवानी आम नागरिक मदद भेज रहे हैं। ताइवान ने खुद भी कोरोना का प्रकोप झेल रखा है लेकिन सफलतापूर्वक अपने को बचाए भी हुये है।

ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने पहले ही इटली को दस मिलियन मास्क दान करने की घोषणा की थी। अब उन्होने आदेश दिया है कि 5 करोड़ मास्क इटली भेज दिए जाएं। इस बीच, इस छोटे एशियाई द्वीप राष्ट्र के नागरिकों ने धन इकट्ठा करने और इटली भेजने का फैसला किया है। इसके जरिये उन लोगों के प्रति आभार प्रकट किया जा रहा है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्माण में ताइवान की मदद की थी। एक बौद्ध पुजारी ने कहा कि ताईवानी लोग अपनी कृतज्ञता फ़क़त करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

कोरोना से हंसते-हसंते मौत: डरे इस देश के लोग, लगातार आ रहे ऐसे मामले

ताईवानी नागरिक पहले ही तीन मिलियन डॉलर जुटा चुके हैं, जिसका उपयोग मेडिकल उपकरण के लिए सामग्री खरीदने के लिए किया जाएगा। 1950 के दशक में इटली के चर्च ने ताइवान के नागरिकों की उस समय मदद की थी जब देश की स्थिति बेहद कठिन थी।

इसे भी पढ़ें

म्यांमार के चमगादड़ों में खोजे गए 6 नए कोरोनावायरस

इटली के चर्चों की बदौलत उन्हें भोजन और पैसा मिला। इटली भेजने के लिए पैसे दान करने के इरादे से नागरिकों की कतार लगी रहती है। हालांकि वे भी कोरोना वायरस के प्रसार के कारण महामारी के साथ कई अन्य लोगों की तरह संघर्ष कर रहे हैं।

राम केवी

राम केवी

Next Story