TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

श्रीलंका के इन मंदिरों को निशाना बना सकती हैं महिला हमलावर

ईस्टर के मौके पर हुए हमलों के बाद की गई छापेमारी में एक मकान से बरामद सफेद कपड़ों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि महिला हमलावर शायद बौद्ध मंदिरों को निशाना बनाने की योजना बना रही हैं।

Aditya Mishra
Published on: 29 April 2019 10:16 AM GMT
श्रीलंका के इन मंदिरों को निशाना बना सकती हैं महिला हमलावर
X

कोलंबो: ईस्टर के मौके पर हुए हमलों के बाद की गई छापेमारी में एक मकान से बरामद सफेद कपड़ों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि महिला हमलावर शायद बौद्ध मंदिरों को निशाना बनाने की योजना बना रही हैं।

‘डेली मिरर’ में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, ईस्टर के दिन हमले के बाद पूर्वी प्रांत के संतामुरुतु में छापेमारी के दौरान एक मकान से पुलिस को स्कर्ट और सफेद ब्लाउज मिले थे।

ये भी पढ़ें...श्रीलंका में अभी भी खतरा, भारतीयों को गैरजरूरी यात्रा न करने की हिदायत

इसके बाद श्रीलंकाई खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली कि स्थानीय आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) की महिला हमलावर संभवत: बौद्ध अनुयायी बनकर मंदिरों पर हमले की योजना बना रही हैं।

ये भी पढ़ें...श्रीलंका में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई में छह बच्चों समेत 15 की मौत

खबर के अनुसार, 29 मार्च को मुस्लिम महिलाओं ने गिरिउल्ला में एक दुकान से 29,000 श्रीलंकाई रुपये में नौ सेट कपड़े खरीदे थे। दुकान की सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं कपड़े खरीदती दिख रही हैं।पुलिस को मकान से अभी तक पांच सेट सफेद कपड़े मिले हैं और खुफिया विभाग बाकी सेट की तलाश में है।

ये भी पढ़ें...जानिए क्यों भारत ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को श्रीलंका जाने से किया आगाह

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story