×

अमेरिका: ट्रंप के भड़काऊ ट्वीट के बाद पुजारी पर हुआ घातक हमला

उस व्यक्ति ने स्वामी हरीश चंद्र पुरी इतनी बुरी तरह से पीटा कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 18 जुलाई की है। पुरी को कई जगह चोटें लगी हैं।

Manali Rastogi
Published on: 21 July 2019 11:01 AM GMT
अमेरिका: ट्रंप के भड़काऊ ट्वीट के बाद पुजारी पर हुआ घातक हमला
X
अमेरिका: ट्रंप के इस भड़काऊ ट्वीट के बाद पुजारी पर हुआ घातक हमला

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के फ्लोरा पार्क में अपने धार्मिक परिधान में मंदिर के पास टहल रहे हिन्दु पुजारी पर एक व्यक्ति ने हमला बोल दिया। गुरुवार को तकरीबन 11 बजे (स्थानीय समय), ग्लेन ओक्स में शिव शक्ति पीठ के करीब स्वामी हरीश चंद्र पुरी टहल रहे थे। तभी एक व्यक्ति वहां आया और उसने उन्हें मारना चालू कर दिया।

यह भी पढ़ें: BCCI ने किया टीम का ऐलान, धोनी की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

उस व्यक्ति ने स्वामी हरीश चंद्र पुरी इतनी बुरी तरह से पीटा कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 18 जुलाई की है। पुरी को कई जगह चोटें लगी हैं। उन्हें चेहरे सहित पूरे शरीर पर चोट लगी है। इस मामले में पुलिस ने 52 साल के सर्जियो गौविया को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: अब सांसद के निधन से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, नहीं रहे पासवान के भाई

सर्जियो गौविया पर पुलिस ने हमला, उत्पीड़न और क्रिमिनल पजेशन ऑफ वेपन का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की अधिक जांच कर रही है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में की जांच हेट क्राइम के तौर पर करनी चाहिए। बता दें, पुजारी पर हमला उस दिन हुआ, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस की चार मुस्लिम महिलाओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो जहां से आई हैं, वहीं वापस चली जाएं।

यह भी पढ़ें: यहां एकलौती महिला सांसद के लिए कांग्रेसी मांग रहे चंदा, यहां जानें पूरा मामला

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story