×

Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप से 154 लोगों की मौत, 140 जख्मी; यूपी में भी दहशत

Earthquake in Nepal: घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।

Krishna Chaudhary
Published on: 4 Nov 2023 2:30 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2023 10:11 AM GMT)
Earthquake in Nepal
X

Earthquake in Nepal (फोटो: सोशल मीडिया )

Earthquake in Nepal: तुर्किये, सीरिया, मोरक्को और अफगानिस्तान के बाद भूकंप ने नेपाल में भीषण तबाही मचाई है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई बड़ी इमारतें जमींदोज हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, अब तक 154 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसमें 36 मौतें रूकुम पश्चिम और 34 लोगों ने जाजरकोट में जान गंवाई है। जबकि 140 लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें कईयों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। देर रात आए विनाशकारी भूकंप हुए हुई मौतों पर नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन एजेंसियों को लगाने की जानकारी दी है।

Earthquake in Nepal: तबाही के इलाके पर खड़ा है नेपाल, कभी भी हो सकती है बड़ी त्रासदी

भारत में भी महसूस किया गया झटका

शुक्रवार रात नेपाल में आए भूकंप का असर भारत के भी उत्तर राज्यों में देखा गया। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, एमपी और बिहार तक में महसूस किए गए। हालांकि, भारत में इससे अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है। देर रात आए भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 331 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर जमीन के नीचे था।




पिछले माह भी आया था भूकंप

बीते माह में भी म्यांमार, नेपाल और भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 24 अक्टूबर को तड़के करीब 4 बजकर 17 मिनट पर नेपाल में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई थी। भूंकप का केंद्र राजधानी काठमांठू से करीब 50 किमी दूर था। इससे कुछ दिन पहले आए भूकंप ने भी नेपाल में भयानक तबाही मचाई थी। 22 अक्टूबर की सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.1 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया था। इससे काठमांठू दहल गया था। राजधानी में करीब 20 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र धाड़िंग जिले में था। भूकंप के झटके राजधानी काठमांठू के अलावा बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए थे। कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं।

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से मचा हड़कंप, सुबह-सुबह भारत-नेपाल सीमा पर हिली धरती


बता दें कि नेपाल में हाल के वर्षों में सबसे शक्तिशाली भूकंप साल 2015 में आया था। 7.8 तीव्रता वाले इस भूकंप में 12 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इसमें करीब 5 लाख मकानों को नुकसान पहुंचा था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story