×

मिस्र में भयानक हादसा: इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत, मलबे में फंसे कई लोग

मिस्र की सरकार ने पूरे देश में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही नियमों को उल्लंघन करने वालों को जेल में डाला जा रहा है। सरकार ने कई मामलों में इमारतों को ढहाने की कार्रवाई कर रही है।

Newstrack
Published on: 28 March 2021 5:26 AM GMT
मिस्र में भयानक हादसा: इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत, मलबे में फंसे कई लोग
X
काहिरा में शनिवार को भयानक हादसा हो गया है। काहिरा में नौ मंजिला एक अपार्टमेंट की इमारत ढह गई जिसमें 18 लोगों की जान चली गई है।

नई दिल्ली: मिस्र की राजधानी काहिरा में शनिवार को भयानक हादसा हो गया है। काहिरा में नौ मंजिला एक अपार्टमेंट की इमारत ढह गई जिसमें 18 लोगों की जान चली गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए हैं। प्रशासनिक प्रमुख खालिद अब्दुल-अल ने जानकारी दी कि अल-सलाम में इमारत के मलबे में फंसे लोगों की खोज की जा रही है।

हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके को पुलिस ने घेर लिया है, मलबे में अपने परिजनों की तलाश कर रहे लोगों को पुलिस ने दूर हटाया है। अब्दुल-अल ने बताया कि इमारत गिरने की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

मिस्र की सरकार ने पूरे देश में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही नियमों को उल्लंघन करने वालों को जेल में डाला जा रहा है। सरकार ने कई मामलों में इमारतों को ढहाने की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें...सेना का खूंखार रूप: 91 प्रदर्शनकारियों को उतारा मौत के घाट, अंधाधुंध बरसाई गोलियां

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि उन्होंने मेरे सामने 4 लोगों को बाहर निकाला। देखने पर लग रहा था कि वह सभी मर चुके हों। अब्दल अल ने बताया कि भवनों के ढांचे की जानकारी लेने के लिए इंजीनियर्स की एक कमेटी कठित की गई थी।

ये भी पढ़ें...वैक्सीन पर बड़ी खबरः पहली डोज ले चुके लोगों की इम्यूनिटी बढ़ी 7 गुना, मिली राहत

मिस्र में भवनों का गिरना असामान्य नहीं है। काहिरा जैसे बड़े शहरों में बिल्डर्स बड़े मुनाफे के लिए बिल्डिंग परमिट का उल्लंघन कर इमारतों का निर्माण करते हैं। कई बार सही परमिट के बगैर भी अतिरिक्त फ्लोर बना दिए जाते हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story