×

ताबड़तोड़ हत्याएं: आतंकियों की गोलियों से दहले 3 गांव, कई घर आग के हवाले

इथियोपिया में आतंकी हमले में तीन गांव दहल उठे हैं। अफ्रीकी देश इथियोपिया में एक विद्रोही समूह ने एक साथ 3 गावों पर हमला किया। जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई।

Newstrack
Published on: 4 Nov 2020 6:53 AM GMT
ताबड़तोड़ हत्याएं: आतंकियों की गोलियों से दहले 3 गांव, कई घर आग के हवाले
X
इथियोपिया में आतंकी हमले में तीन गांव दहल उठे हैं। अफ्रीकी देश इथियोपिया में एक विद्रोही समूह ने एक साथ 3 गावों पर हमला किया।

नई दिल्ली। इथियोपिया में आतंकी हमले में तीन गांव दहल उठे हैं। अफ्रीकी देश इथियोपिया में एक विद्रोही समूह ने एक साथ 3 गावों पर हमला किया। जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि बंदूकधारियों ने ओरोमिया क्षेत्र स्थित अम्हरा जातीय समूह को निशाना बनाया और उनके 20 से अधिक घरों में आग लगा दी। बताया जा रहा कि ये घटना रविवार की है। हालाकिं गांव वाला क्षेत्र होने की वजह से इसकी जानकारी सोमवार को दी जा सकी।

ये भी पढ़ें... धमाके से दहला यूपी: उड़ गए लोगों के चीथड़े, मची चीख-पुकार

750 लोगों को विस्थापित कर दिया

ऐसे में क्षेत्रीय प्रकाशक इलियास उमेटा ने बताया, हत्याएं ओरोमो लिब्रेशन फ्रंट (OLF) नामक समूह के सशस्त्र हमलावरों द्वारा की गई। साथ ही सुरक्षा कारणों को मद्देनजर रखते हुए इलाके से 750 लोगों को विस्थापित कर दिया गया है।

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, ओरोमो लिब्रेशन फ्रंट (OLF) शेन ओरोमो लिबरेशन फ्रंट से अलग हो गया है। ओरोमो लिबरेशन फ्रंट शेन एक विपक्षी पार्टी है जो वर्षों विर्वासन में रही है लेकिन 2018 में प्रधानमंत्री अबी अहमद के सत्ता संभालने के बाद इसे इथियोपिया में वापसी की अनुमति दी गई है।

crime scene फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...ओडिशा सरकार ने दीपावली पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाई

मरने वालो में बड़ी तादात में महिलाएं

वहीं देश में हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में ओएलएफ का कहना है कि वह इथियोपिया के सबसे बड़े जातीय समूह ओरोमोस के अधिकार के लिए लड़ रहा है। क्षेत्रीय प्रकाशक इलियास उमेटा ने कहा कि अभी तक हत्याओं का उद्देश्य पता नहीं चल पाया है हालाकिं सशस्त्र समूह ने लोगों से एक बैठक करने की बात कही थी और उसी समय उनकी हत्या कर दी गई।

इसी कड़ी में इथियोपिया मानवाधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त डेनियल बेक्रेले ने कहा कि अम्हरा समूह के लोगों को उनके घरों से घसीटकर एक स्कूल में ले जाया गया जहां उन्हें मार दिया गया। बताया जा रहा कि मरने वालो में बड़ी तादात में महिलाएं भी शामिल हैं, बीते साल हफ्ते इथियोपिया के दो राज्यों के बीच लंबे समय से चले रहे सीमाओं के विवाद के कारण संघर्ष हुआ, जिसमें 27 लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें...UP पुलिस भर्ती: अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू

Newstrack

Newstrack

Next Story