×

बिगड़ते रिश्ते: भारतीयों की बढ़ी मुसीबतें, कुवैत से निकालने की तैयारी शुरू

बड़ी संख्या में प्रवासियों को अपनी तरफ आकर्षित करते करते कुवैत एक प्रवासी-बहुल देश बन गया है। देश की कुल 48 लाख आबादी में सिर्फ 30 प्रतिशत कुवैती और 70 प्रतिशत प्रवासी हैं। लेकिन आर्थिक चुनौतियों की वजह से अब वहां प्रवासी-विरोधी भावनाएं गहरा रही हैं,

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 July 2020 1:28 PM GMT
बिगड़ते रिश्ते: भारतीयों की बढ़ी मुसीबतें, कुवैत से निकालने की तैयारी शुरू
X

कुवैत: बड़ी संख्या में प्रवासियों को अपनी तरफ आकर्षित करते करते कुवैत एक प्रवासी-बहुल देश बन गया है। देश की कुल 48 लाख आबादी में सिर्फ 30 प्रतिशत कुवैती और 70 प्रतिशत प्रवासी हैं। लेकिन आर्थिक चुनौतियों की वजह से अब वहां प्रवासी-विरोधी भावनाएं गहरा रही हैं, जिसकी वजह से सरकार को इस समस्या पर ध्यान देना पड़ा है। सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि आबादी में प्रवासियों की संख्या को 70 प्रतिशत से कम कर के 30 प्रतिशत पर लाना है। प्रस्तावित कानून में देश की आबादी में प्रवासी भारतीयों की संख्या घटा कर आबादी का 15 प्रतिशत करने की बात की गई है।

यह पढ़ें...होगा बड़ा हमला: ताक पर लगे हैं नेता-मंत्री, पाकिस्तान से अलर्ट हुआ भारत

अगर यह कानून लागू हो गया तो सिर्फ लगभग सात लाख प्रवासी भारतीयों को ही कुवैत में रहने की अनुमति मिल पाएगी और कम से कम तीन से चार लाख भारतीयों को कुवैत छोड़ना पड़ेगा। स्थानीय मीडिया में कहा जा रहा है कि करीब आठ लाख भारतीयों को देश छोड़ना पड़ सकता है। इस कानून को अभी तक कुवैती संसद की दो महत्वपूर्ण समितियों से स्वीकृति मिल चुकी है और एक और समिति से स्वीकृति मिलना बाकी है।

बिगड़ते रिश्ते

जानकार इसे भारत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय मान रहे हैं। लाखों भारतीय कुवैत में काम तो करते ही हैं, वे हर साल भारत में अपनी परिवारों के लिए पैसे भी भेजते हैं जो भारत की ही अर्थव्यवस्था के काम आता है। एक अनुमान के अनुसार 2018 में कुवैत से भारत वापस भेजी हुई यही रकम 4 अरब 80 करोड़ रूपये के आस पास थी। वैसे सिर्फ पैसों की बात नहीं है बल्कि लोगों की आजीविका और दोनों देशों के बीच रिश्तों का सवाल है। 90 के दशक में भी इसी तरह कुवैत से प्रवासियों को निकाला गया था लेकिन उस समय कई दूसरे देशों के नागरिकों को निकाल कर भारतीयों को उनका स्थान दिया गया था।

यह पढ़ें...नोएडा से बड़ी खबर: 62 में से बिका सिर्फ एक भूखंड, ढाई करोड़ का मिला राजस्व

इसमें खाड़ी के देशों की बदलती राजनीति की भी झलक है। जहां बीते कुछ सालों में खाड़ी के देशों के साथ भारत के संबंध काफी मजबूत हो गए थे, वहीं अब उन रिश्तों में गिरावट देखने को मिल रही है। नहीं तो क्या वजह है कि भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना की कार्रवाई के खिलाफ अभी तक खाड़ी के किसी भी देश ने भारत के साथ एकजुटता नहीं जताई। जानकारों का मानना है कि अभी भी अगर भारत कूटनीतिक स्तर पर कुवैत सरकार से बात करे तो लाखों भारतीयों पर आने वाला संकट टल सकता है लेकिन भारत सरकार ने इस विषय पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story