अमेरिका में परिंदा नहीं मारेगा पर, सैन्य ठिकानों पर हाई अलर्ट, सदिंग्ध की खोज में FBI

नौसेना स्टेशन के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका ने सभी सैन्य ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा है। 'नॉर्थकॉम' के नाम से पहचाने जाने वाले अमेरिका के नॉर्दर्न कमांड ने शनिवार रात को सभी सुरक्षा चेक प्वाइंट पर निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है और इसे कड़ाई से जारी कर दिया है।

suman
Published on: 9 Dec 2019 4:35 AM GMT
अमेरिका में परिंदा नहीं मारेगा पर, सैन्य ठिकानों पर हाई अलर्ट, सदिंग्ध की खोज में FBI
X

अमेरिका: नौसेना स्टेशन के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका ने सभी सैन्य ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा है। 'नॉर्थकॉम' के नाम से पहचाने जाने वाले अमेरिका के नॉर्दर्न कमांड ने शनिवार रात को सभी सुरक्षा चेक प्वाइंट पर निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है और इसे कड़ाई से जारी कर दिया है।

एफबीआई सऊदी अरब के कुछ सैन्य छात्रों की तलाश में है। पेंसाकोला में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी के बाद से ही ये छात्र गायब हैं। इन्हीं के एक साथी 21 साल के मोहम्मद सईद अल शरमानी नौसेना बेस पर फायरिंग करते हुए तीन लोगों को मार दिया था जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया था।

यह पढ़ें....हैदराबाद और उन्नाव के बाद अब बिहार में युवती को ज़िंदा जलाया, जानें पूरा मामला

इनक्वायरी में इस मामले में 10 छात्रों को हिरासत में लिया था। बाद में इस संख्या को घटाकर 6 बताया गया। प्रशासन ने इन छात्रों के नंबर का खुलासा नहीं किया है। मगर इनकी तलाश जारी है। यह नहीं बताया गया है कि ये छात्र घातक है। या खतरा पैदा कर सकते हैं।

खबरों के मुताबिक शरमानी ने अपने साथियों के साथ पिछले हफ्ते पेंसाकोला ने न्यूयॉर्क तक की यात्रा की थी। यहां पर वे कई म्यूजियम में गए थे। इसके अलावा उन्होंने रॉकफेलर सेंटर क्रिसमस कार्यक्रम में भी शामिल होने की योजना बनाई। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया था। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये लोग न्यूयॉर्क क्यों घूमने आए थे।

यह पढ़ें....LIVE: कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के नतीजे, रूझानों में बंपर जीत की ओर BJP

इस वक्त हुई थी घटना

अमेरिका के एक अधिकारी ने दावा किया है कि कि फ्लोरिडा के नौसेना स्टेशन पर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध विमानन का कोर्स करने वाला सऊदी अरब का छात्र था। वहीं प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि गोलीबारी का संबंध आतंकवाद से तो नहीं पेंसाकोला में नौसेना के वायु स्टेशन पर विभिन्न देशों के सैन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। शुक्रवार सुबह को उस विद्यार्थी ने क्लासरूम बिल्डिंग में गोलीबारी कर दी। इस हमले में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हो गए। इस हफ्ते अमेरिका के नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। क खबर के अनुसार राज्य के गवर्नर ने भी दावा किया है कि यह शूटर सऊदी अरब की वायु सेना से जुड़ा था। एजेंसी ने यह खबर न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से दी है। इससे पहले एसकैम्बिया काउंटी के अधिकारी डेविड मोर्गन ने बताया था कि हमले के दौरान दो अधिकारियों समेत 11 लोगों को गोली लगी थी। इनमें से एक अधिकारी ने हमलावर को मार गिराया था।

suman

suman

Next Story