×

सीमाओं को तोड़ती महिलाएं: कर रही हैं ऐसा काम, हो रही दुनिया में वाहवाही

नेपाल में कोरोना वायरस महामारी के चलते जान गंवाने वाले कोरोना पीड़ितों का अंतिम संस्कार महिला सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए पूरी दुनिया में उनकी वाहवाही हो रही है।

Shreya
Published on: 3 Dec 2020 7:37 AM GMT
सीमाओं को तोड़ती महिलाएं: कर रही हैं ऐसा काम, हो रही दुनिया में वाहवाही
X
सीमाओं को तोड़ती महिलाएं: कर रही हैं ऐसा काम, हो रही दुनिया में वाहवाही

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने अपनों से ही पराए हो गए। लेकिन इस दौरान कई ऐसे लोग भी सामने आए हैं, जिन्होंने सामाजिक बेड़ियों को तोड़ते हुए इंसानियत का रिश्ता पहले निभाया। इसी क्रम में नेपाल में महिला सैनिक ऐसा काम कर रही हैं, जिसके लिए दुनियाभर में उनकी तारीफें हो रही हैं। ये महिला सैनिक सामाजिक बाधा को तोड़ते हुए कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार कर रही हैं।

सामाजिक बेड़ियों को तोड़ती महिला सैनिक

बता दें कि नेपाल में महिला द्वारा अंतिम संस्कार करना सांस्कृतिक मान्यताओं के खिलाफ माना जाता था, लेकिन इन सब की परवाह किए बगैर ये महिला सैनिक लोगों की मदद करने में जुटी हुई हैं। इन महिलाओं ने इस सामाजिक बाधा को तोड़ दिया है। नेपाल की महिला सैनिक पहली बार ऐसा काम कर रही हैं। महिला सैनिकों की एक टुकड़ी को कोरोना से जान गंवाने वाले पीड़ितों के अंतिम संस्कार के काम में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: बिडेन हुए चीन विरोधी! उठाया ये बड़ा कदम, जिनपिंग सरकार को लगा झटका

महिलाओं को शामिल करने से हमें मिली नई ताकत

बीते महीने चार महिला सैनिकों ने पहली बार कोरोना पीड़ितों का अंतिम संस्कार किया था। उन्होंने छह कोरोना मृतकों के शव को अस्पताल से दाहगृह तक पहुंचाया था। उसके बाद ये काम लगातार महिला सैनिक कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में नेपाली सेना के प्रवक्ता संतोष बी. पौडयाल का कहना है कि हमारे पास 95 हजार सैनिकों की एक मजबूत फोर्स है। इसमें महिलाओं को शामिल करने से हमें नई ताकत मिली है।

यह भी पढ़ें: गिरा सबसे बड़ा एंटीना: अब एलियन्स का नहीं चल सकेगा पता, विज्ञानिकों को झटका

नेपाल की महिला कुछ नया करना चाहती हैं

एक समाचार एजेंसी को संतोष बी. पौडयाल ने बताया कि युद्ध क्षेत्र, अस्पताल, हथियार गृह, इंजीनियरिंग सर्विसेज और आपदाओं में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। नेपाल में पहली बार कोरोना मृतकों के शवों का संभालने का काम महिला सैनिकों को दिया गया है। नेपाल की महिलाएं अब सामाजिक सीमाओं को तोड़ रही हैं। ये कुछ नया करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: भारत पर हमला! अब तक की सबसे बड़ी साजिश, अमेरिका ने किया खुलासा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story