×

खतरनाक भूकंप ने यहां मचाई भीषण तबाही, घर छोड़कर भागे लोग, कई जमीन में दबे

भूकंप का झटका इतना तेज था कि आसपास के मकान गिर गये। लोगों को भागने का मौक़ा भी नहीं मिला। कई लोगों के जमीन में दबे होने की आशंका है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों के चोटिल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Aditya Mishra
Published on: 23 Aug 2023 12:07 PM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 12:10 PM GMT)
खतरनाक भूकंप ने यहां मचाई भीषण तबाही, घर छोड़कर भागे लोग, कई जमीन में दबे
X

दावो (फिलीपींस): फिलीपींस में बुधवार को आये खतरनाक भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। गुरुवार को भी कई इलाकों में रुक- रुक कर भूकंप के झटके महसूस किये गये।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कोटाबातो के दक्षिणी प्रांत फिलीपींस के रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद पांच लोगों की जान चली गई।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को देर रात दक्षिणी फिलीपींस में आए तेज भूकंप ने एक लड़की की जान ले ली थी। भूकंप का झटका इतना तेज था कि आसपास के मकान गिर गये। लोगों को भागने का मौक़ा भी नहीं मिला।

ये भी पढ़ें...भूकंप के दौरान न करें ऐसी गलती नहीं तो जा सकती है जान

कई लोगों के जमीन में दबे होने की आशंका हैं। वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों के चोटिल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। अभी भी रुक- रुक कर भूकंप के झटके महूसस किये जा रहे हैं। इसे देखते हुए लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप की गहराई केवल 14 किलोमीटर (9 मील) थी।

ये भी पढ़ें...दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में लगे भूकंप के तेज झटके, यहां था भूकंप का केंद्र

सुल्तान कुदरत का तटीय प्रांत था भूकंप का केंद्र

इसका केंद्र सुल्तान कुदरत का तटीय प्रांत था। जो कोलंबो से 8 किलोमीटर (5 मील) की दूरी पर है। भूकंप के कारण कुछ क्षेत्रों की बिजली बर्बाद हो गई, जिससे संभावित नुकसान का आकलन करने में देरी हुई।

भूकंप के तुरंत बाद जनरल सैंटोस शहर के एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि आग के लिए चिंगारी अज्ञात थी। एबीएस-सीबीएन टेलीविजन नेटवर्क के मुताबिक़ उत्तरी कोटाबातो प्रांत के पास तुलुनां शहर में, कंक्रीट की दीवार का एक हिस्सा गिरने से दो निवासी घायल हो गए।

दीवार गिरने से एक लड़की की मौत

वहीं दत्तू पगलास शहर में एक घर में दीवार गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। उत्तरी कॉटाबेटो के मोलंग शहर के वाइस मेयर जोसेलिटो पिनोल ने कहा कि भूकंप के दौरान और बाद में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मरीजों को एक अस्पताल से बाहर निकाला गया।

जिसमें कहीं और सिंडर ब्लॉक गिरने से तीन लोग घायल हो गए। पिनोल ने कहा कि कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ बिजली के खंभे उखड़ गए।

ये भी पढ़ें...भूकंप के तेज झटके! हिल गया शहर, घरों से भागे डरे-सहमे लोग

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story