×

ये हैं दुनिया के 5 खरबपति नेता, इनके नाम जानकर चौंक जाएंगे

दुनिया के अमीर उद्योगपतियों के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। इन अमीरों की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। लेकिन आप उन नेताओं और राष्ट्र अध्यक्षों के बारे में नहीं जानते होंगे जिनके पास अकूत संपत्ति थी। आज हम आपको उन नेताओं के बारे में बताते हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Nov 2019 11:30 AM GMT
ये हैं दुनिया के 5 खरबपति नेता, इनके नाम जानकर चौंक जाएंगे
X

नई दिल्ली: दुनिया के अमीर उद्योगपतियों के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। इन अमीरों की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। लेकिन आप उन नेताओं और राष्ट्र अध्यक्षों के बारे में नहीं जानते होंगे जिनके पास अकूत संपत्ति थी। आज हम आपको उन नेताओं के बारे में बताते हैं।

फर्डिनेंड मार्कोस की दुनिया के सबसे अमीर नेताओं में गिनती होती है। उसकी कुल संपत्ति 3.80 लाख करोड़ रुपए आंकी जाती है। उन्होंने फिलीपींस की सत्ता पर 1965 से 1986 तक राज किया।

यह भी पढ़ें...झारखंड में बोले अमित शाह, अयोध्या में बनेगा आसमान छूने वाला भव्य राम मंदिर

सुहारतो का नाम भी दुनिया के अमीर नेताओं में शामिल है। उसको दुनिया का सबसे भ्रष्ट नेता कहा जाता है। वह 1968 से 1998 तक इंडोनेशिया की सत्ता पर काबिज था। उसकी अनुमानित संपत्ति 3.95 लाख करोड़ रुपए आंकी जाती है।

अली अब्दुल्ला सालेह सबसे अमीर नेताओं में शामिल हैं। उसने यमन की सत्ता पर 1990 से 2012 तक राज किया। उसकी भी कुल संपत्ति 4.59 लाख करोड़ से ज्यादा की थी।

यह भी पढ़ें...विवादित सांसद साध्वी प्रज्ञा रक्षा मंत्रालय की कमेटी में हुईं शामिल

होस्नी मुबारक भी दुनिया का अमीर नेता रहा। उसे इतिहास का दूसरा सबसे अमीर नेता कहा जा ता है। मिस्र से ताल्लुक रखने वाला होस्नी मुबारक 1981 से 2011 तक सत्ता पर काबिज रहा। होस्नी ने अपने कार्यकाल में जमकर संपत्ति कमाई थी। उसकी अनुमानित संपत्ति 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा थी।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र से बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे होंगे CM, कांग्रेस का होगा डिप्टी सीएम!

दुनिया के इतिहास में सबसे अमीर नेता लीबिया का मुअम्मर गद्दाफी रहा। वह 1977 से 2011 तक राज किया। गद्दाफी की कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ से ज्यादा की थी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story