×

महिला के शरीर से निकला चार फिट लंबा सांप, हैरान रह गए सभी

दरअसल रूस की एक महिला के शरीर में चार फिट लंबा सांप पाया गया। जी हां सही सुना आपने। चार फिट लंबा सांप वो भी महिला के शरीर के अंदर।

Newstrack
Published on: 1 Sep 2020 5:29 AM GMT
महिला के शरीर से निकला चार फिट लंबा सांप, हैरान रह गए सभी
X
रूस के दागेस्तान के लेवाशी गांव में रहने वाली एक महिला अपने घर के बगीचे में सो रही थी. उसका मुंह खुला हुआ था. ऐसे में एक चार फीट लंबा पतला सांप उसके मुंह के रास्ते गर्दन से होते हुए उसके शरीर के अंदर चला गया

कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं या खबरें सामने आती हैं जिन पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। इन घटनाओं को सोच कर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही घटना रूस से सामने आ रही है। जिसको सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। दरअसल रूस की एक महिला के शरीर में चार फिट लंबा सांप पाया गया। जी हां सही सुना आपने। चार फिट लंबा सांप वो भी महिला के शरीर के अंदर। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये सांप महिला शरीर में घुसा कैसे?

तो सांप महिला के मुंह के रास्ते उसके शरीर में घुस गया। जिसके बाद महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाने पर उन्होंने इस सांप को महिला के मुंह से निकाला। अब ये एक आश्चर्य ही है कि चार फिट लंबा सांप महिला के शरीर के अंदर घुस गया और महिला को पता तक नहीं चला। अब आइये यहां हम आपको तफ्तीश में पूरा मामला समझाते हैं।

डॉक्टरों ने महिला के मुंह से ऐसे निकाला चार फिट लंबा सांप

Sanke In Woman Body महिला के शरीर से निकला चार फिट लंबा सांप (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- चीन को लद्दाख में झटका: हाथ से गया स्ट्रैटेजिक हाइट, भारत ने किया कब्जा

दरअसल कई लोगों की आदत होती है कि सोते समय उनका मुंह खुल जाता है। इस महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ। जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। एक मीडिया प्रकाशन की खबर के मुताबिक रूस के दागेस्तान के लेवाशी गांव में रहने वाली एक महिला अपने घर के बगीचे में सो रही थी। सोते वक्त उसका मुंह खुला था। ऐसे में एक चार फीट लंबा पतला सांप उसके मुंह के रास्ते गर्दन से होते हुए उसके शरीर के अंदर चला गया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक सांप महिला के शरीर के अंदर प्रवेश कर चुकता था।

Sanke In Woman Body महिला के शरीर से निकला चार फिट लंबा सांप (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- JEE Mains परीक्षा शुरू: फटाफट जान लें प्रोटोकॉल, एग्जाम-कोरोना पर जीत पक्की

जिसके बाद महिला की हालत तेजी से खराब होने लगी। और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की दिक्कत को लगातार बढ़ता देख उसे इमरजेंसी में तुरंत भर्ती किया गया। जिसके महिला को बेहोश करने के बाद डॉक्टरों ने महिला के गले में वीडियो कैमरा और लाइट वाला ट्यूब डाला। जिससे कि पता चल सके सांप मंहिला के शरीर के कितने अंदर तक पहुंच चुकाक है। हैरानी की बात तो ये है कि डॉक्टरों ने उसी ट्यूब से सांप के एक हिस्से को पकड़ लिया। फिर धीरे-धीरे उसे बाहर निकालना शुरू किया।

सांप को देखते ही सहम गए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ

Sanke In Woman Body महिला के शरीर से निकला चार फिट लंबा सांप (फोटो.सोशल मीडिया)

ये सब कुछ सामने आया एक वायरल वीडियो के ज़रिए। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही डॉक्टरों ने ऑपरेशन से इस सांप को महिला के मुंह से निकाला तो सांप की लंबाई को देख कर एक बार को पूरा मेडिकल स्टाफ भी पीछे हट गया। सभी मेडिकल स्टाफ के चेहरों पर डर साफ देखा जा सकता था। और डर होना भी चाहिए। इसके बाद उस सांप को मेडिकल बकेट में डाल दिया जाता है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सांप जिंदा बाहर निकला या मर चुका था।

ये भी पढ़ें- अब इस दिग्गज का परिवार कोरोना की चपेट में, सभी सदस्य हुए क्वारनटीन

इस घटना के बाद से रूस के दागेस्तान में प्रशासन ने लोगों से घरों के बाहर सोने के लिए मना किया है क्योंकि इस समय वहां सांप निकलने के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। इस महिला मरीज या सांप की प्रजाति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस घटना के बाद कुछ लोगों ने दावा किया है कि उनके शरीर में भी कुछ जिंदा घूम रहा है। लेवाशी गांव में कुल 11500 लोग रहते हैं। यह गांव समुद्र तल से 4165 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

Newstrack

Newstrack

Next Story