×

जोरदार विमान धमाका! हिल गई बड़ी-बड़ी इमारतें, फिर सामने आई ये सच्चाई

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज यानी बुधवार को लोग एक हादसे के डर से सहम गए। राजधानी में जोरदार धमाके ने दहशत फैला दी। भीषण विस्फोट जैसी आवाज होने की वजह से लोगों में डर का माहौल बना गया।

Newstrack
Published on: 30 Sep 2020 12:28 PM GMT
जोरदार विमान धमाका! हिल गई बड़ी-बड़ी इमारतें, फिर सामने आई ये सच्चाई
X
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज यानी बुधवार को लोग एक हादसे के डर से सहम गए। राजधानी में जोरदार धमाके ने दहशत फैला दी। इसकी वजह से लोगों में डर का माहौल था।

नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज यानी बुधवार को लोग एक हादसे के डर से सहम गए। राजधानी में जोरदार धमाके ने दहशत फैला दी। भीषण विस्फोट जैसी आवाज होने की वजह से लोगों में डर का माहौल बना गया। इस आवाज को पूरे पेरिस में सुना गया, साथ ही राजधानी के आसपास के इलाकों में भी कई लोगों ने इस आवाज को सुना। वहीं इस धमाके के चश्मदीद लोगों ने बताया कि इस धमाके से उनके घर की इमारतें हिल गईं।

ये भी पढ़ें... LAC पर महाशक्तिशाली मिसाइल: भारत की बड़ी जीत, चीन अब हर हाल में होगा दफन

लोगों की जान में जान आई

राजधानी पेरिस में ऐसे धमाके की आवाज हुई जैसे एकदम से अचानक ही लगा कि बेरुत जैसा कोई बड़ा हादसा पेरिस में हो गया। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और जब शहर की पुलिस ने साफ किया कि यहां कोई धमाका नहीं हुआ है तो लोगों की जान में जान आई और राहत की सांस ली।

ऐसे में ताजा मिली जानकारी के अनुसार, पेरिस में बुधवार को तेज धमाके सी आवाज आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। आवाज से लोगों को लगा कि शहर पर कोई आपदा आ गई है। जिसकी वजह से डरे हुए लोग इमर्जेंसी सर्विसेज को फोन भी करने लगे। वहीं घरों-इमारतों का हिलना भी रिकॉर्ड किया गया।

paris फोटो-सोशल मीडिया

लेकिन बाद में फिर सामने आया कि यह कोई ब्लास्ट (Blast) नहीं हुआ, बल्कि ये सोनिक बूम (Sonic Boom) थी। इस बारे में पुलिस ने बताया कि किसी जेट प्लेन के साउंड बैरियर तोड़ने की वजह से ऐसा धमाका हुआ था। बता दें, जब कोई जेट आवाज की गति से तेज उड़ता है तो ऐसा धमाका होता है जिसे सोनिक बूम कहते हैं।

ये भी पढ़ें...हाथरस दर्दनाक कहानी: सामने आई यूपी पुलिस की सच्चाई, हिल गया पूरा देश

गूंज पूरे पेरिस में

ऐसे में सामने आया है कि पेरिस में एक लड़ाकू विमान के आसमान से गुजरने के दौरान जोरदार धमाके जैसी आवाज सुना गया। राजधानी में यह धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज पूरे पेरिस में सुनी गई। पेरिस के आसपास के इलाकों (Suburbs) में भी कई लोगों ने इस आवाज को सुना।

स्थानीय पुलिस विभाग ने अपनी आधिकारिक ट्विटर पर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। पेरिस पुलिस ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि यह धमाके जैसी आवाज एक लड़ाकू विमान के साउंड बैरियर को पार करने के चलते हुई थी। यह कोई विस्फोट नहीं था। वहीं पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से आपातकालीन लाइनों को जाम न करने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें...गुस्से में कंगना: हाथरस बलात्कारियों को गोली मारने की दी सलाह, योगी से लगाई गुहार

Newstrack

Newstrack

Next Story