×

शार्ली एब्डो ने फिर छापा पैगंबर पर कार्टून, 2015 में इसे लेकर हुआ था आतंकी हमला

आज की बड़ी खबर फ़्रांस से आ रही है। फ्रांस की शार्ली एब्डो मैगजीन ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित कार्टून प्रकाशित किया है।

Newstrack
Published on: 2 Sep 2020 6:36 AM GMT
शार्ली एब्डो ने फिर छापा पैगंबर पर कार्टून, 2015 में इसे लेकर हुआ था आतंकी हमला
X
पाकिस्तान ने शार्ली एब्डो द्वारा विवादित कार्टून छापने की निंदा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस इस संबंध में दो ट्वीट किए गए हैं।

पेरिस: आज की बड़ी खबर फ़्रांस से आ रही है। फ्रांस की शार्ली एब्डो मैगजीन ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित कार्टून प्रकाशित किया है। इनमें से एक कार्टून में पैग़ंबर को सिर पर बम बांधे दिखाया गया है।

साथ में फ्रेंच भाषा में जो हेडलाइन लिखी गई है, उसका अर्थ है- 'वो सब कुछ इसके लिए ही था।' जिसके बाद से मस्लिम देशों में इस कार्टून को लेकर खलबली मच गई है। पाकिस्तान ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी नाराजगी हाजिर की है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इसके पहले भी इसी मैगजीन ने पैगम्बर मोहम्मद के उपर इसी हेडिंग के साथ विवादित कार्टून प्रकाशित किया था। जिसके बाद उसके दफ्तर पर आतंकी हमला भी हुआ था।

यह भी पढ़ें…चीन ने फिर की घुसपैठ: इस इलाके को कब्जाने की कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा

Sharley Abdo cartoon पैगम्बर मोहम्मद पर छापे गये कार्टून के बाद विरोध करते लोगों की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल शार्ली एब्डो मैगजीन एक व्यंगात्मक मैगजीन है। इस मैगजीन ने कुछ साल पहले पैगम्बर मोहम्मद के उपर इसी हेडिंग के साथ विवादित कार्टून प्रकाशित किया था। जिसके बाद उसके दफ्तर पर आतंकी हमला भी हुआ था। इस मैगजीन ने एक बार फिर से उसी कार्टून को छापा है।

पत्रिका के ताज़ा संस्करण के कवर पेज पर पैग़ंबर मोहम्मद के वे 12 कार्टून छापे गए हैं, जिन्हें शार्ली एब्डो में प्रकाशित होने से पहले डेनमार्क के एक अख़बार ने छापा था।

इस मामले में मैगजीन का कहना है कि इन कार्टूनों को इसलिए फिर से छापा गया है क्योंकि एक दिन बाद ही उन 14 लोगों पर मुकदमा शुरू होने वाला है जिन पर शार्ली एब्डो के दफ़्तर पर हमला करने वालों की मदद करने का आरोप है।

बता दें कि शार्ली एब्डो के दफ्तर पर सात जनवरी 2015 को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में पत्रिका के प्रसिद्ध कार्टूनिस्टों समेत 12 लोगों की जान चली गई थी। कुछ दिन बाद पेरिस में इसी सी जुड़े एक अन्य हमले में पांच लोगों की जान चली गई थी।

Imran Khan पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…अमेरिका का बड़ा एलान: चीन के खिलाफ खुलकर देगा साथ, कर रहा ये बड़ी तैयारी

पाकिस्तान हुआ आग बबूला

पाकिस्तान ने शार्ली एब्डो मैगजीन द्वारा पैग़ंबर के विवादित कार्टून छापने की निंदा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस इस संबंध में दो ट्वीट किए गए हैं। जिसमें कहा गया है, "फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्डो द्वारा पैग़ंबर मोहम्मद के बेहद आपत्तिजनक व्यंग्यचित्र फिर से छापने के फ़ैसले की पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है।"

ये भी लिखा गया है, "अरबों मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर किए गए इस काम को प्रेस की आज़ादी या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सही नहीं ठहराया जा सकता। इस तरह के काम शांतिपूर्ण वैश्विक सह-अस्तित्व और सामाजिक सौहार्द की भावना को ठेस पहुंचाते हैं।"

पत्रिका ने सफाई में कही ये बात

पत्रिका ने सम्पादकीय में लिखा है कि 2015 के हमले के बाद से ही उससे कहा जाता रहा है कि वह पैग़ंबर पर व्यंग्यचित्र छापना जारी रखे। उन्होंने आगे लिखा 'हमने ऐसा करने से हमेशा इनकार किया। क़ानून हमें ऐसा करने की इजाज़त देता है। मगर ऐसा करने के लिए कोई अच्छी वजह होनी चाहिए थी।

ऐसी वजह जिसका कोई अर्थ हो और जिससे एक बहस पैदा हो। इन कार्टूनों को जनवरी 2015 के हमलों पर सुनवाई शुरू होने वाले हफ़्ते में छापना हमें ज़रूरी लगा।'

यह भी पढ़ें…चीन की सोची समझी साजिश: भारत से इसलिए बढ़ा रहा तनाव, ये है असली वजह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story