×

जॉर्ज फ्लॉएड के वो 8 मिनट...

फ्लॉएड की गर्दन 8 मिनट 46 सेकेंड तक पुलिस के घुटने के नीचे दबी रही। गर्दन दबने के करीब छह मिनट बाद फ्लॉएड का शरीर निर्जीव हो गया। नब्ज न मिलने के लिए बाद जब पुलिस अधिकारियों ने फ्लॉएड को छोड़ा तो वह सड़क पर निढाल पड़े थे।

Shivani Awasthi
Published on: 1 Jun 2020 3:02 PM GMT
जॉर्ज फ्लॉएड के वो 8 मिनट...
X

लखनऊ। सिगरेट का पैकेट और 20 डॉलर का नोट। जी हाँ, बस यही मामूली विवाद बढ़ कर अमेरिका में हिंसा, आगजनी और संघर्ष के रूप में सामने है।

अश्वेत की मौत पर जल उठा अमेरिका

हुआ कुछ यूं की अमेरिका के मिनीसोटा प्रांत के मिनियापोलिस शहर में 25 मई की शाम जॉर्ज फ्लॉएड नमक एक अश्वेत व्यक्ति सिगरेट खरीदने गए। फ्लॉएड ने 20 डॉलर का नोट देकर सिगरेट का पैकेट लिया लेकिन स्टोर के एक किशोर कर्मचारी को शक हुआ कि 20 डॉलर का नोट नकली है।

सिगरेट का पैकेट बना अमेरिका में हिंसा की वजह

उस लड़के ने पुलिस को फोन मिला दिया और कहा कि उसने फ्लॉएड से सिगरेट का बंडल वापस को करने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। स्टोर के कर्मचारी ने पुलिस को फोन पर बताया कि सिगरेट खरीदने वाला शख्स शराब के नशे में लग रहा है और उसका "खुद पर नियंत्रण भी नहीं है।”

ये भी पढ़ें- अश्वेत की मौत से US में बवाल, व्हाइट हाउस पर खतरा, ट्रंप को इस जगह छिपाया

पुलिस अधिकारी थॉमस लेन ने तानी पिस्टल

फोन करने के थोड़ी ही देर बाद वहां दो श्वेत पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होने सड़क पर ही खड़ी एक कार देखी जिसमें फ्लॉएड दो लोगों के साथ बैठे हुए थे। पुलिस अधिकारी थॉमस लेन कार के पास पहुंचे और और अपनी पिस्टल तानते हुए फ्लॉएड से हाथ उठाने के लिए कहा।

पुलिस अधिकारी लेन ने फ्लॉएड को कार से बाहर निकाला और हथकड़ी लगने के बाद फ्लॉएड को बताया गया कि उन्हें नकली मुद्रा इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है। फ्लॉएड को पुलिस की गाड़ी में डालने की कोशिश की ही जा रही थी कि तभी फ्लॉएड अचानक गिर गए।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप का बुरा हाल: छिपना पड़ा सबसे, ये थी सबसे बड़ी वजह

बताया जाता है कि फ्लॉएड ने पुलिस से कहा कि वह क्लॉस्ट्रोफोबिक हैं यानी उनको बंद जगहों से दहशत होती है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें फुटपाथ पर बैठा दिया। तभी मौके पर शॉविन नाम के एक और पुलिस अधिकारी पर पहुँचे।

उन्होंने दूसरी तरफ से फ्लॉएड को जबरन कार में ठूंसने को कोशिश की। फ्लॉएड फिर गिरे लेकिन इस बार शॉविन ने अपना बायां घुटना फ्लॉएड की गर्दन पर रख दिया। दो और अधिकारी ज़मीन पर गिरे फ्लाएड को दबाते रहे।

फ्लॉएड की गर्दन 8 मिनट 46 सेकेंड तक पुलिस के घुटने के नीचे दबी रही। गर्दन दबने के करीब छह मिनट बाद फ्लॉएड का शरीर निर्जीव हो गया। नब्ज न मिलने के लिए बाद जब पुलिस अधिकारियों ने फ्लॉएड को छोड़ा तो वह सड़क पर निढाल पड़े थे।

फ्लॉएड के आखिरी शब्द थे - आई कान्ट ब्रीद (मैं सांस नहीं ले पा रहा)।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story