×

मरेगी चीनी सेना: तैनात हो रहे विशाल जंगी जहाज, अब होगा भयानक युद्ध

चीन को कड़ी चुनौती देने के लिए जर्मनी अब अपनी तैयारियों में जुट गया है। हिंद महासागर इलाके में जर्मनी ने अपने युद्धपोतों को तैनात करने का निर्णय लिया है। इस बारे में जर्मनी की रक्षा मंत्री अन्नग्रेट क्रांप ने जानकारी दी है।

Newstrack
Published on: 2 Nov 2020 1:05 PM GMT
मरेगी चीनी सेना: तैनात हो रहे विशाल जंगी जहाज, अब होगा भयानक युद्ध
X
चीन को कड़ी चुनौती देने के लिए जर्मनी अब अपनी तैयारियों में जुट गया है। हिंद महासागर इलाके में जर्मनी ने अपने युद्धपोतों को तैनात करने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली। चीन को कड़ी चुनौती देने के लिए जर्मनी अब अपनी तैयारियों में जुट गया है। हिंद महासागर इलाके में जर्मनी ने अपने युद्धपोतों को तैनात करने का निर्णय लिया है। इस बारे में जर्मनी की रक्षा मंत्री अन्नग्रेट क्रांप ने जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया की भलाई के लिए हिंद-प्रशांत इलाके बहुत महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें... टूटी भगवान की मूर्तियां: बहुत ही गंदा काम किया पाकिस्तान ने, नहीं थम रहा जुर्म

र जर्मन नेवी का युद्धपोत हिंद महासागर में

जर्मनी की रक्षा मंत्री अन्नग्रेट ने कहा कि युद्धपोत के अगले साल तक तैनात होने की उम्मीद है। हमारे इस कदम से विश्व व्यवस्था को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। आगे अन्नग्रेट ने कहा कि हम 2020 की तुलना में 2021 में रक्षा पर अधिक खर्च करेंगे, हालांकि उन्होंने दक्षिण चीन सागर में चीन के क्रिया कलाप पर कोई टिप्पणी नहीं की।

ये भी पढ़ें...हिंदुओं पर भयानक हमला: लाखों की भीड़ सड़कों पर, हर तरफ खौफ सा मंजर

चीन को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि जर्मन सेना के अधिकारी ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के साथ तैनात होंगे और जर्मन नेवी का युद्धपोत हिंद महासागर में गश्त लगाएगा। चीन जर्मनी का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझीदार है और हमारा चीन के साथ मजबूत आर्थिक संबंध है जो दोनों ही देशों के हित में है।'

ये भी पढ़ें...धमाके से कांपी यूनिवर्सिटी: आतंकी लगातार चला रहे गोलियां, मची अफरा-तफरी

सैनिकों के लिए ग्राफीन के कपड़े और आधुनिक हथियार

चीन की तरफ सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने भारत के साथ सीमा इलाकों में अधिक ऊंचाई के इलाकों में तैनात अपने सैनिकों के लिए ग्राफीन के कपड़े और आधुनिक मानव रहित हथियारों की आपूर्ति के लिए करीब दो दर्जन निजी कंपनियों का चयन किया है।

इसके साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों और बहुत कम तापमान वाले इलाकों में तैनात अपने सैनिकों के लिए चीन ग्राफीन के बने स्मार्ट गर्म कपड़े खरीदने की योजना बना रहा है। ग्राफीन, कार्बन का एक स्वरूप है।

ये भी पढ़ें...पाक की हैवानियत: नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को दी सुरक्षा, हुआ धर्म परिवर्तन

Newstrack

Newstrack

Next Story