×

गूगल भी कोरोना की लड़ाई में है साथ, शुक्रिया अदा करने को बनाया ये डूडल

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच फ्रंटलाइन योध्दा अपनी सहभागिता दिखा रहे हैं। डॉक्टर्स के साथ ही इस संकट की घड़ी में शिक्षकों भी काफी योगदान दे रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 17 April 2020 5:58 AM GMT
गूगल भी कोरोना की लड़ाई में है साथ, शुक्रिया अदा करने को बनाया ये डूडल
X

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच फ्रंटलाइन योध्दा अपनी सहभागिता दिखा रहे हैं। डॉक्टर्स के साथ ही इस संकट की घड़ी में शिक्षकों भी काफी योगदान दे रहे हैं। गूगल ने डॉक्टर्स के बाद अब कोरोना वायरस के कोहराम के बीच पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी कर्मचारियों के जज्बे को सलाम करते हुए डूडल बनाया है। गूगल ने यह खास डूडल (Google Doodle) आम लोगों तक आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने का काम करने वाले कर्मचारियों समर्पित किया है।

ये भी पढ़ें... आग की तरह फैलेगी महामारी, दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप में कोरोना

ये है गूगल का स्पेशल डूडल

बता दें कि गूगल के स्पेशल डूडल को देखें तो इसमें आपको नजर आएगा कि गूगल के कैपिटल (G) से एक दिल के आकार निकलकर स्मॉल (g) पर पहुंच जाता है। इसके बाद यह दिल शिक्षक के पास पहुंच जाता है। फिर यह दिल छोटे-छोटे दिलों में विभाजित होकर एक आकर्षक दृश्य बनाता है।

इस डूडल में यह भी देखा जा सकता है कि शिक्षक के आगे एक लैपटॉप रखा हुआ है जिस पर कैमरा भी लगा है। वह ऑनलाइन पढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। बोर्ड पर कुछ लिखा हुआ है। इसके ठीक सामने एक टेबल पर किताबें रखी हैं। शिक्षक के दाएं तरफ एक खिड़की है। इससे ऐसा महसूस हो रहा है कि शिक्षक अपने घर में मौजूद है।

उनके जज्बे को सलाम

डूडल पर क्लिक करने पर एक अलग वेब पेज खुलता है। इसमें आप रोजमर्रा के जीवन में बच्चों की मदद करने और उनकी जिंदगी को आसान बनाने वालों की छवि देख सकते हैं। जैसे- स्कूल की बस और उसका चालक, खाना पकाने वाली महिला, डॉक्टर, फल-सब्जी बेचने वाला दुकानदार, सफाईकर्मी, पार्क का माली आदि।

ये भी पढ़ें... कोरोना में भी हिंदू-मुसलमान ?

बता दें कि इसके बाद 8 अप्रैल को गूगल ने आपातकालीन सेवा में लगे कर्मचारियों को डूडल बनाकर धन्यवाद कहा। फिर 9 अप्रैल को गूगल ने सफाईकर्मियों के लिए डूडल बनाया और उनके जज्बे को सलाम किया।

इसके बाद 10 अप्रैल को गूगल ने किसानों और खेत में काम करने वाले मजदूरों को धन्यवाद कहा। 13 अप्रैल किराना स्टोर में काम कर रहे श्रमिकों को धन्यवाद कहा और 14 अप्रैल को सार्वजनिक परिवहन के कर्मचारियों को खास डूडल से धन्यवाद अदा किया।

ये भी पढ़ें... कोरोना संकट: अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए RBI ने किए कई बड़े एलान

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story