×

सबसे बड़ा नरसंहार! 227 बच्चों के शव देख कांप जाएगी आपकी रूह

दुनिया अजीबों गरीब है। पूरी दुनिया में रोजाना हैरतंगेज मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आज दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित देश पेरू से आया है। जहां 227 बच्चों के अवशेष मिले हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Aug 2019 1:29 PM GMT
सबसे बड़ा नरसंहार! 227 बच्चों के शव देख कांप जाएगी आपकी रूह
X
सबसे बड़ा नरसंहार! 227 बच्चों के शव देख कांप जाएगी आपकी रूह

नई दिल्ली : दुनिया अजीबों गरीब है। पूरी दुनिया में रोजाना हैरतंगेज मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आज दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित देश पेरू से आया है। जहां 227 बच्चों के अवशेष मिले हैं।

यह भी देखें... बड़ी राहत पेट्रोल-डीजल से, अब वेस्ट प्लास्टिक से सड़क पर दौड़ेगी आपकी कार

यहां पुरातत्वविदों ने पेरू में दुनिया का सबसे बड़ा बलि स्थल मिलने का दावा किया है। पेरू में पुरातत्वविदों को प्राचीन चिमू संस्कृति के काल में बलि का शिकार बनाए गए 227 बच्चों के अवशेष मिले हैं।

सबसे बड़ा नरसंहार! 227 बच्चों के शव देख कांप जाएगी आपकी रूह

बता दें कि पुरातत्वविद बलि स्थल हुआंचाको में पिछले साल से खुदाई कर रहे हैं। हुआंचाको लीमा के उत्तर में स्थित एक पर्यटक शहर है। हुआंचाको वह स्थान है, जहां चिमू संस्कृति के दौर में बलि दी जाती थी।

यह भी देखें... अलर्ट पर सेना- बौखलाए पाकिस्तान ने बताया युद्ध का समय

मुख्य पुरातत्वविद् फेरन कैस्टिलो बताया कि चिमू संस्कृति में भगवान को प्रसन्न करने के लिए किए जाने वाले अनुष्ठान के तहत इन बच्चों की बलि दी गई थी। इन बच्चों की उम्र चार से 14 वर्ष के बीच है।

बच्चों के शवों के मुंह समुद्र की ओर हैं और कुछ के शरीर पर अब भी मांस और बाल हैं। पुरातत्वविद मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों का अध्ययन कर सकते हैं।

यह भी देखें... खुशखबरी! जम्मू-कश्मीर में मिलेंगी 50 हजार नौकरियां- राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story