×

इमारत पर लटकाए 440 जूते, आपने नहीं देखा होगा ऐसा विरोध-प्रदर्शन

दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन होता है, लेकिन आपने अभी तक ऐसा प्रदर्शन नहीं देखा होगा। तुर्की में एक ऐसा प्रदर्शन हुआ है जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इस प्रदर्शन ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Jan 2020 2:31 PM GMT
इमारत पर लटकाए 440 जूते, आपने नहीं देखा होगा ऐसा विरोध-प्रदर्शन
X

नई दिल्ली: दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन होता है, लेकिन आपने अभी तक ऐसा प्रदर्शन नहीं देखा होगा। तुर्की में एक ऐसा प्रदर्शन हुआ है जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इस प्रदर्शन ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया है।

तुर्की में किसी की मौत होने पर जूते घर के बाहर रखने की परंपरा है। वाहत त्यूना ने इसी परंपरा को जिंदा किया है और विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने 2018 में घरेलू हिंसा की वजह से मरने वाली महिलाओं की याद में 260 वर्गफुट में प्रदर्शनी लगाई।

उन्होंने इस्तांबुल की एक मशहूर सड़क की एक इमारत पर ऊंची एड़ी वाले 440 जूते लटका दिये। ये जूते 2018 में घरेलू हिंसा के कारण मरने वाली महिलाओं की याद में लटकाए हैं।

यह भी पढ़ें...मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ये सरकारी कंपनी होगी बंद, यहां भी लागू होगा GST

उन्होंने बताया कि इतनी जूते 2018 में घरेलू हिंसा की वजह से मरने वाली महिलाओं की याद में लटकाई गई हैं। उन्होंने खुद ही बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध का ये अनोखा तरीका पहली बार अपनाया गया है।

उन्होंने बताया कि बाजार में प्रदर्शनी के जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश की गई कि महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रूक रहे हैं। उनका मानना है कि विरोध के इस तरीके से जागरूकता पैदा होगी और लोग महिलाओं के खिलाफ करने वाले अपराध के प्रति जागरूक होंगे।

यह भी पढ़ें...एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन ने उठाया ये खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

जूतियों के जरिए विरोध प्रदर्शन के तरीके की तुर्की में काफी चर्चा हो रही है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि तुर्की की गलियों में चलते हुए वो अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। लड़कियों ने कहा कि वो जब अपने घर से बाहर निकलती है तो भगवान को याद करती रहती हैं, साथ ही ये प्रार्थना भी करती हैं कि वो सकुशल अपने घर वापस पहुंच जाएं।

यह भी पढ़ें...भाजपा नेता की सभा में हुआ कुछ ऐसा की बदलना पड़ा समय

वाहत त्यूना से जब से पूछा गया कि यहां सिर्फ 440 ऊंची एडी वाली जूतियां ही क्यों लटकाई गई हैं। इस पर उनका कहना था कि साल 2018 में इतनी ही तादाद में यहां की महिलाएं घरेलू हिंसा की भेंट चढ़ी हैं, इस वजह से इतनी जूतियां टांगी गईं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story