×

भीषण बारिश और बर्फबारी ने मचाई तबाही, 93 लोगों की मौत, अभी और बरसेगी आफत

पाकिस्तान में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश ने बड़ी तबाही मचाई है। पाकिस्तान में हिमस्खलन व भूस्खलन की घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत 93 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jan 2020 4:33 PM GMT
भीषण बारिश और बर्फबारी ने मचाई तबाही, 93 लोगों की मौत, अभी और बरसेगी आफत
X

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश ने बड़ी तबाही मचाई है। पाकिस्तान में हिमस्खलन व भूस्खलन की घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत 93 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।

कड़ाके की ठंड और खराब मौसम ने पाकिस्तान में लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन ठप हो गया है और देशभर में करीब 93 लोगों की मौत हो गई है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की नीलम वैली में हिमस्खलन की वजह से सबसे बड़ा नुकसान हुआ है, यहां अभी तक कुल 66 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यहां 84 घर, 17 दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान में NRC पर चर्चा कर आए मणिशंकर, PM मोदी-शाह पर कही ऐसी बात

इसके अलावा 94 घर और एक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है। नीलम घाटी के डिप्टी कमिश्नर राजा महमूद के मुताबिक डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को भी नुकसना पहुंचा है।

यह भी पढ़ें...शिवसेना नेता ने इंदिरा गांधी पर कही ऐसी बात, आ सकता है राजनीतिक तूफान

बलूचिस्तान में बारिश और बर्फबारी की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई है। बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भीषण बर्फीले तूफान से सोमवार को खराब मौसम में महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों यात्री फंस गए और सियालकोट में 7 लोगों की मौत हो गई है।

हिमस्खलन के अलावा लगातार हो रही बारिश की वजह से बलूचिस्तान, खैबर-पखतून्वा और पीओके में बड़े हाइवे पूरी तरह से बंद हैं।

यह भी पढ़ें...कश्मीर पर चीन की बड़ी चाल, पाकिस्तान के साथ मिलकर रची ये बड़ी साजिश

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक जिस तरह के हालात दिखाई दे रहे हैं उससे लग रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस मसले पर बैठक की और अधिकारियों को जरूरी एक्शन लेने का आदेश दिया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story