×

इमरान खान की कितनी पत्नी और कितने बेटे? यहां जानें असलियत

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं।  उनका जीवन काफी उतार और चढाव भरा रहा है। खेल जगत से लेकर शादी तक उनके जीवन से जुड़े कई विवाद चर्चा में रहे है।

Aditya Mishra
Published on: 14 July 2023 5:44 AM GMT
इमरान खान की कितनी पत्नी और कितने बेटे? यहां जानें असलियत
X

इस्लामाबाद: पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जीवन काफी उतार और चढाव भरा रहा है। खेल जगत से लेकर शादी तक उनके जीवन से जुड़े कई विवाद चर्चा में रहे है।

प्ले बॉय के तौर पर कवर मैगजीन में उनकी फोटो भी पब्लिश हो चुकी है। इस ख़ास मौके पर हम आज आपको इमरान के लाइफ से जुड़ी 20 ऐसी ख़ास बातें बता रहे हैं। जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

इमरान शौकत खानूम और इकरमुल्लाह नियाज़ी के घर में पैदा हुए थे। पिता लाहौर में एक सिविल इंजीनियर और मां हाउस वाइफ थी।

ये भी पढ़ें...डोनाल्ड ट्रंप ने ली इमरान खान और पाक पत्रकारों की मौज, पढ़िए पूरी कहानी

यहां जानें इमरान के बारें में सबकुछ

इमरान का परिवार एक मध्यम वर्गीय परिवार था। घर में कुल चार भाई- बहन थे। उनमें इमरान सबसे शांत और शर्मीले स्वभाव के थे।

युवावस्था में आते-आते इमरान की छवि एक इश्क मिजाज युवा के तौर पर होने लगी। उनका नाम कई लड़कियों से जुड़ा और बाद से ब्रेक की खबरें भी आई।

1995 में 42 साल की उम्र में इमरान खान ने 21 साल की जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की। जो ब्रिटिश अरबपति की बेटी हैं और पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनकी ये शादी 1995 से 2004 तक चली।

इमरान खान ने दूसरी शादी साल 2015 में ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम खान से शादी की। उस समय उनकी उम्र 63 साल और रेहम खान 42 साल की थीं।

ये शादी सिर्फ 10 महीनों तक चली। जिसके बाद दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दे दी। इमरान खान से रेहम खान की ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी साल 1993 में चिकित्सक इजाज रहमान से हुई थी।

जिसके बाद दोनों साल 2005 में अलग हो गए थे। दोनों के 3 बच्चे हैं इनाया रहमान, साहिर रहमान, रिद्धा रहमान। इसके बाद इमरान खान अपनी तीसरी शादी के चलते चर्चा में आए थे।

ये भी पढ़ें...कश्मीर के बाद इमरान खान की नई चाल, अब दुनिया संग कर रहे ये काम

रेहम खान ने इमरान पर लगाये थे ये आरोप

65 साल के इमरान ने फरवरी 2018 को 40 साल की बुशरा मनेका से शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी रेहम खान ने इमरान पर प्यार में अनैतिकता बरतने के आरोप लगाए थे।

रेहम खान ने कहा था कि जब वह इमरान की पत्नी थीं, तब भी इमरान और बुशरा डेटिंग कर रहे थे। अभी इमरान खान अपनी तीसरी पत्नी के साथ ही हैं।

इमरान के दो बेटे हैं। सुलेमान इशा खान और कासिब खान। दोनों बेटे पहली पत्नी जेमाइमा गोल्डस्मिथ से हैं। सुलेमान का जन्म लंदन में हुआ था।

उनका बेटा राजनीति में आना चाहता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि सुलेमान पाकिस्तान की राजनीति में नहीं बल्कि इंग्लैंड की पालिटिक्स में सक्रिय होना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें...भारत ने पाकिस्तान को फिर किया बेनकाब, खुली इमरान खान की ये पोल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story