×

बदला POK का नाम! पाकिस्तान ने लिया ये बड़ा फैसला

जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान अभी साजिश रच रहा है। अब उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का नाम बल दिया है। उसने अब आजाद कश्मीर से जम्मू और कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज कर दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Dec 2019 12:22 PM GMT
बदला POK का नाम! पाकिस्तान ने लिया ये बड़ा फैसला
X

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान अभी साजिश रच रहा है। अब उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का नाम बल दिया है। उसने अब आजाद कश्मीर से जम्मू और कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक इसका नाम बदले जाने के बाद क्षेत्र की यथास्थिति प्रभावित होने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर सर्विसेज की सरकार और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। एक पत्र के मुताबिक आजाद जम्मू कश्मीर के राष्ट्रपति को आजाद जम्मू कश्मीर मैनेजमेंट ग्रुप का नाम बदलकर तत्काल प्रभाव से जम्मू कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (JKAS) करने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें...निर्भया रेप केस: डेथ वॉरंट पर टली सुनवाई, दोषियों को फांसी में देरी

आशंका है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान का पांचवां प्रांत बनाने का विचार कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में प्रांतों में राज्यपाल और मुख्यमंत्री होते हैं, जबकि पीओके में हमेशा एक अलग राष्ट्रपति और एक प्रधानमंत्री होता था, लेकिन क्षेत्र के नाम बदलने के साथ, यह जल्द ही बदल सकता है।

बता दें कि पीओके के वर्तमान प्रधानमंत्री फारूक हैदर खान ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंतिम प्रधानमंत्री हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें...कानून: कई विपक्षी सांसदों ने इस तरह की मोदी सरकार की मदद

बता दें कि पीओके के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध दो स्वायत्त प्रदेश (पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान) और एक संघीय क्षेत्र (इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी)। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान प्रशासन या तो पीओके को खैबर पख्तूनख्वा में विलय कर देगा, क्योंकि दोनों क्षेत्र एक सीमा साझा करते हैं या इसे एक अलग प्रांत बना देंगे।

यह भी पढ़ें...जयपुर सीरियल ब्लास्ट: 4 आरोपी दोषी करार, एक बरी, 80 लोगों की गई थी जान

प्रधानमंत्री इमरान खान चोरी चुपके पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को पाकिस्तान में मिलाना चाहते हैं। यह दावा यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी के नसीर अजीज खान ने किया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story