×

पाकिस्तानियों शर्म करो! अब मासूम बच्ची के साथ की गंदी हरकत

छेड़खानी के बहुत से मामले सामने आते हैं या ये कहे ये सब अब लोगों के लिए सुनना आम हो गया है। छेड़खानी, रेप के मुद्दे कम होने के बजाए और बढ़ ही रहें हैं। ऐसा एक किस्सा फिर से सामने आया है।

Roshni Khan
Published on: 30 March 2023 2:40 PM GMT (Updated on: 30 March 2023 5:26 PM GMT)
पाकिस्तानियों शर्म करो! अब मासूम बच्ची के साथ की गंदी हरकत
X

दुबई: छेड़खानी के बहुत से मामले सामने आते हैं या ये कहे ये सब अब लोगों के लिए सुनना आम हो गया है। छेड़खानी, रेप के मुद्दे कम होने के बजाए और बढ़ ही रहें हैं। ऐसा एक किस्सा फिर से सामने आया है। हम बात कर रहे हैं दुबई की जहां एक पाकिस्तानी आदमी ने एक आवासीय इमारत की लिफ्ट में एक भारतीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया।

ये भी देखें:हिट एंड रन! परिवार ने खोया सॉफ्टवेयर इंजीनियर,तड़प-तड़प कर गई जान

35 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक ने छेड़ा 12 वर्षीय भारतीय बच्ची को

एक रिपोर्ट के अनुसार 'डिलिवरी ब्वॉय' के तौर पर काम करने वाला 35 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक इमारत में 16 जून को एक पार्सल पहुंचाने गया था। इस दौरान उसने इमारत की लिफ्ट में 12 वर्षीय भारतीय बच्ची को अनुचित तरीके से छुआ।

पाकिस्तानी नागरिक ने 'दुबई कोर्ट ऑफ फर्स्ट इन्स्टेंस' में लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। यह मामला अल रफा पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया कि जांच के दौरान 34 वर्षीय एक भारतीय महिला ने कहा कि बच्ची उसके घर पढ़ने आई थी। उसने महिला के हवाले से कहा, ''वह (बच्ची) कुछ कागज भूल गई थी, जिन्हें लेने के लिए उसे अपने घर जाना पड़ा। वह जब वापस लौटी, तो उसका चेहरा पीला पड़ा हुआ था। वह रो रही थी और कांप रही थी।''

ये भी देखें:अब छाया मोदी-सोफा: रुस में पीएम ने किया ऐसा, देखती रह गई दुनिया

बच्ची ने महिला को बताया कि आरोपी ने लिफ्ट में पता पूछने के बहाने उसे अनुचित तरीके से छुआ। महिला ने इसके बाद एक पड़ोसी से अनुरोध किया कि वह सुरक्षा गार्ड के कक्ष में जाकर कैमरा फुटेज देखे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पुरुष एक पार्सल पहुंचाने पांचवीं मंजिल जा रहा था लेकिन उसने अपना रास्ता बदल लिया और पार्सल पहुंचाए बिना लड़की का पीछा किया। उस लड़के को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story