×

चालबाज चीन: घुसपैठ में नाकाम होने के बाद ड्रैगन की नई साजिश, कह रहा ऐसी बात

चीन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन आए दिन भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। चीन ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

Newstrack
Published on: 1 Sep 2020 4:42 AM GMT
चालबाज चीन: घुसपैठ में नाकाम होने के बाद ड्रैगन की नई साजिश, कह रहा ऐसी बात
X
ड्रैगन आए दिन भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। चीन ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

नई दिल्ली: चीन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन आए दिन भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। चीन ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

एक तरफ चीन नई-नई चालें चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दुनिया में शांति की बात कर रहा है। चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन, भारतीय सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स से चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन और भारत के बीच सीमा का अभी तक सीमांकन नहीं हुआ है जिसके कारण समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को मजबूती से बनाए रखेगा। आगे चीनी विदेश मंत्री ने एक बार फिर बातचीत का राग अलापते हुए कहा कि भारतीय पक्ष के साथ बातचीत के माध्यम से सभी प्रकार के मुद्दों का हल निकालने के लिए तैयार है।

Chinese Foreign Minister Wang Yi चीनी विदेश मंत्री वांग यी (फोटो: सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें...चीन को याद आ रहे डॉक्टर कोटनिसः कांस्य प्रतिमा का अनावरण अगले महीने

चीन ने रची थी नई साजिश

जून में हुई हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन में तनाव जारी है। अभी भी लद्दाख में चीन की सेना लगातार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश कर रही है। लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास 29-30 अगस्त की रात भारतीय सैनिकों और चीनी जवानों के बीच झड़प हुई है। चीनी सैनिकों ने एलएसी पर भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे देश के जाबांज जवानों ने नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें...कैलाश मानसरोवर को घेरा: भारत को उकसाने के लिए चीन कर रहा ये काम

लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित एक चोटी को लेकर हुई है। यह चोटी एलएसी के इस तरफ यानी भारतीय सीमा में स्थित है। इस चोटी पर किसी देश का कब्जा नहीं था।

यह भी पढ़ें...फिर बढ़े सोने के दाम: इतना महंगा हुआ Gold, जानिए क्या है नई कीमतें

दोनों देशों के बीच हुई कमांडर स्तर की बातचीत में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी, हालांकि बात नहीं बन पाई। भारत को पहले से ही अंदाजा था चीन उस चोटी पर कब्जा करने की फिराक में है। चीन की चालबाजी को देखते हुए भारतीय सेना ने तैयारी शुरु कर दी और चीनकी चाल को नाकाम कर दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story