×

समुद्री जहाज़ बना जेलः चीन में कैद 39 भारतीय, ऐसी हो गयी है हालत

चीन की ख़राब नियत के चलते 74 समुद्री जहाज़ चीन के बंदरगाह पर फंसे हुए हैं। न उन्हें शिप से माल उतारने की इजाज़त है, न ही बंदरगाह छोड़ने की इजाज़त है। चीन कोविड के बहाने क्रू की अदला-बदली की इजाज़त भी नहीं दे रहा।

SK Gautam
Published on: 2 Jan 2021 1:25 PM GMT
समुद्री जहाज़ बना जेलः चीन में कैद 39 भारतीय, ऐसी हो गयी है हालत
X
समुद्री जहाज़ बना जेलः चीन में कैद 39 भारतीय, ऐसी हो गयी है हालत

नई दिल्ली: एक तरफ भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव बरक़रार है। दूसरी तरफ चीन के कैफीडियन बंदरगाह पर भारतीय समुद्री जहाज फंसे हुए हैं। 3 अगस्त 2020 को नेविगेशन अफसर गौरव सिंह समुद्री जहाज़ MV अनास्तासिया से चीन के कैफीडियन बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया से कोयला लेकर पहुंचे, लेकिन चीन ने उनके जहाज़ से कोयला उतारने की इजाज़त नहीं दी।

MV अनास्तासिया जेल बन चुका है

लगभग 6 महीने होने को हैं, गौरव और उनके शिप पर 15 अन्य भारतीयों के लिए MV अनास्तासिया जेल बन चुका है। गौरव की शादी अक्टूबर में होने वाली थी, लेकिन गौरव घर नहीं लौट पाए। MV अनास्तासिया के साथ एक और समुद्री जहाज़ MV जग आनंद में 23 भारतीय फंसे हुए हैं।

anastasia gourav

शिप में फंसे भारतीय बहुत परेशान हैं- गौरव

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बात-चीत में गौरव ने बताया कि शिप में फंसे भारतीय बहुत परेशान हैं, और वो घर लौटना चाहते हैं। गौरव ने कहा कि क्रू के सदस्यों का कोई दोष नहीं, लेकिन उन्हें सज़ा मिल रही है। ज़्यादातर क्रू के सदस्य 50 से 60 के बीच में है, लेकिन उन्हें मेडिकल सहायता नहीं मिल पा रही। कुछ नाविकों के जिस्म पर दूषित पानी के चलते इन्फेक्शन हो रहा हैं, और एक क्रू के सदस्य ने आत्महत्या की भी कोशिश की। गौरव ने बताया कि कुल 74 शिप चीन के तट पर फंसे हुए हैं और फंसे भारतीयों की संख्या कई सौ हो सकती है।

74 समुद्री जहाज़ चीन के बंदरगाह पर फंसे हैं

बताया जा रहा है कि चीन की ख़राब नियत के चलते 74 समुद्री जहाज़ चीन के बंदरगाह पर फंसे हुए हैं। न उन्हें शिप से माल उतारने की इजाज़त है, न ही बंदरगाह छोड़ने की इजाज़त है। चीन कोविड के बहाने क्रू की अदला-बदली की इजाज़त भी नहीं दे रहा। आपको बता दें कि चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच तनाव चल रहा है और चीन ने औपचारिक रूप से 12 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से कोयले के आयात पर बैन लगा दिया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का कोयला लेकर पहुंचे समुद्री जहाजों को कई महीनों से चीन में कोयला उतारने की इजाज़त नहीं मिल रही।

anastasia

ये भी देखें: काबुल यूनिवर्सिटी अटैक: मुख्य साजिशकर्ता को मिली ऐसी सजा, कांप जाएगी रूह

विदेश मंत्रालय ने चीन की सरकार से जल्द समाधान के लिए कहा

इस पूरे मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने चीन की सरकार से मामले के जल्द समाधान का आग्रह भी किया है। MEA के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने हाल ही में बयान दिया था कि हालांकि चीन क्रू की अदला-बदली की कोविड के चलते इजाज़त नहीं दे रहा, लेकिन अन्य जहाजों के क्रू के साथ ऐसा बर्ताव नहीं हो रहा।

भारतीय दूतावास राहत पहुंचाने की कोशिश में

मौजूदा समय में बीजिंग में भारतीय दूतावास 39 भारतीयों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है, जिसमें किसी अन्य बंदरगाह पर क्रू बदलने की संभावना शामिल है। आपको बता दें कि चीन के बंदरगाह पर भारतीय उस वक़्त फंसे हैं, जब दोनों देशों के बीच LAC पर भी तनाव चल रहा है।

ये भी देखें: दुनिया भर में कोरोना से 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 5.52 लाख नए केस

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story