×

Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तान पहुंची अंजू ने अपनाया इस्लाम, प्रेमी से की शादी, अपना नया नाम फातिमा रखा

Anju-Nasrullah Love Story: भारत से पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू और नसरुल्ला ने शादी कर ली है। अंजू ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया है। अब उसका नया नाम 'फातिमा' है। अंजू और नसरुल्ला की शादी दीरअपर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई।

Aman Kumar Singh
Published on: 25 July 2023 10:48 AM GMT (Updated on: 25 July 2023 11:36 AM GMT)
Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तान पहुंची अंजू ने अपनाया इस्लाम, प्रेमी से की शादी, अपना नया नाम फातिमा रखा
X
अंजू और नसरुल्ला (Social Media)

Anju-Nasrullah Love Story: भारत से पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू और नसरुल्ला ने शादी कर ली है। अंजू ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया है। अब उसका नया नाम 'फातिमा' है। अंजू और नसरुल्ला की शादी दीरअपर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई।

अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू ने पड़ोसी मुल्क के नसरुल्लाह (Anju-Nasrullah Love Story) से शादी कर ली है। बता दें, नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) का निवासी है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये खबर आयी है। 35 वर्षीय अंजू ने दीर के रहने वाले नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है।

'वो यहां काफी खुश है'

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट Geo.tv के अनुसार, 'खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सीनियर पुलिस अधिकारी ने 24 जुलाई को कहा था कि भारतीय महिला अंजू अपने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान आई है। वह अपने नए दोस्त के साथ उसके घर में खुशी से रह रही है। अधिकारी ने आगे बताया कि, स्थानीय लोगों ने अंजू को तोहफे भी दिए हैं। उन्होंने बताया, वह यहां काफी खुश है।'

ईसाई से इस्लाम कबूला अंजू ने

आपको बता दें, वीजा लेकर वैध तरीके से पाकिस्तान गई अंजू ने पहले कहा था, वो बस अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने आई है। कुछ दिनों में वो वापस लौट आएगी। हालांकि, अब पाकिस्तान से उसके निकाह कर लेने की खबर सामने आई है। ज्ञात हो कि,
अंजू भारत में पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। अंजू का परिवार शुरू में हिन्दू था, जो धर्म परिवर्तन कर अब ईसाई बन गए। अब जब अंजू पाकिस्तान गई है तो फिर उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया है।

भारत में अपने पति से लिया तलाक

वहीं, अपर दीर जिला (Upper Dir District) के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर मुश्ताक खान के अनुसार, 'अंजू ने पुलिस को बताया है कि उसने भारत में अपने पति से तलाक ले लिया है। पुलिस ने ये भी बताया कि अंजू अपने प्यार की खातिर भारत से पाकिस्तान आई है। यहां खुशी-ख़ुशी रह रही है।'

निकाहनामा आया सामने

निकाह की खबरों के बीच जब आजतक ने नसरुल्ला से बात की तो उसने शादी की बात से इनकार किया। नसरुल्लाह ने ये भी कहा कि, अंजू उनकी दोस्त है। वो उससे प्यार नहीं करते हैं। हालांकि, इस बीच दोनों का निकाहनामा सामने आया है। जिसके बाद नसरुल्लाह के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story