×

घिर गया चीन: भारत से पंगा पड़ा भारी, सीमा विवाद पर दर्जनों देशों ने किया ऐसा

भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और इस बीच चीन अंतराष्ट्रीय मंच पर चौतरफा घिरने लगा है। अमेरिका- ऑस्ट्रेलिया और जापान समेत दुनियाभर के दर्जनों देश भारत के समर्थन में आ गए हैं।

Shivani
Published on: 4 July 2020 4:35 AM GMT
घिर गया चीन: भारत से पंगा पड़ा भारी, सीमा विवाद पर दर्जनों देशों ने किया ऐसा
X

नई दिल्ली: लद्दाख में चीन के खिलाफ सीमा विवाद को लेकर भारत को दुनिया के कई देशों का साथ मिल रहा है। भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और इस बीच चीन अंतराष्ट्रीय मंच पर चौतरफा घिरने लगा है। अमेरिका- ऑस्ट्रेलिया और जापान समेत दुनियाभर के दर्जनों देश भारत के समर्थन में आ गए हैं। इन्ही में अब आसियान देश भी जुड़ गए हैं।

सीमा विवाद पर ये देश चीन के खिलाफ

भारत संग LAC सीमा विवाद पर अब चीन चौतरफा घिरता जा रहा है। अमेरिका ने पहले ही चीन की सीमा पर गतिविधियों को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद जापान ने इस मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए सीमा पर चीन की यथास्थिति बदलने को गलत बताया। इसके अलावा कई देश सीमा विवाद को लेकर चीन को खरी खोटी सुना रहे हैं।

अमेरिका का दावा- सैनिको की झड़प सोची समझी साजिश

15 जून को गलवान वैली पर भारत चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद से दोनों देशों में तनाव बन गया। इसे लेकर अमेरिका ने दावा किया था कि चीन के कमांडर ने LAC पर भारतीय सैनिकों पर हमले का आदेश दिया था। ये सोची समझी साजिश थी। अमेरिका कोरोना मुद्दे पर चीन के खिलाफ पहले से है, वहीं अब लद्दाख मुद्दे पर आरोप लगा रहा है। ट्रम्प ने भारत की तरफ से चीन के एप को बैन लगाने का भी समर्थन किया है।

जापान ने चीन की LAC पर यथास्थिति बदलने का किया विरोध:

जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने अपने बयान में भारत के समर्थन की पुष्टि करते हुए कहा कि वह लद्दाख में एलआईसी पर 15 जून को हुए भारत-चीन सैनिकों के बीच की झड़प पर में चीन की यथास्थिति बदलने का विरोध करता है। जापानी राजदूत ने भारतीय विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला से भारत-चीन विवाद को लेकर फोन पर बातचीत की और अपना समर्थन जाहिर किया। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सुजुकी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जापान संवादों के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है।’

फ्रांस ने बोला- हमारी सेना भारत के साथ खड़ी

चीन से तनाव को लेकर फ्रांस का भारत को समर्थन मिला है। फ्रांस के रक्षामंत्री ने भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात की। उन्होंने भारतीय जवानों की शहादत पर दुख जताया। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने राजनाथ सिंह को पत्र भेज लिखा, 'ये सैनिकों, उनके परिवारों और राष्ट्र के खिलाफ एक कठिन आघात था. इस कठिन हालात में, मैं फ्रांसीसी सेना के साथ अपना समर्थन को व्यक्त करना चाहती हूं। फ्रांस की सेना आपके साथ खड़ी है।'

ये भी पढ़ेंः चीन के खिलाफ हो रही पूरी दुनिया! अब इस शक्तिशाली देश ने दी कड़ी चेतावनी

ऑस्ट्रेलिया ने चीन के खिलाफ सैन्य ताकत बढ़ाने का किया एलान

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भी चीन के खिलाफ हो गया है। हांगकांग के नागरिकों को अपने देश में पनाह देने का ऑफर देकर पहले ही चीन को नाराज कर दिया। तो वहीं सैन्य खर्च को लेकर एलान किया कि इंडो-पैसिफ़िक क्षेत्र में अमेरीका और चीन में बढ़ते तनाव के बीच वो अपने सैन्य खर्चों का बजट बढ़ाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एलान किया कि वो अगले 10 साल में सेना का बजट 270 अरब ऑस्ट्रेलियन डॉलर करेंगे।

ये भी पढ़ेंः चीन को फिर लगा झटका: अब इस देश ने किया विरोध, भारत का खुला समर्थन

भारत को मिला ASEAN देशों का साथ

अब दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों (ASEAN) ने भी चीन पर सीमा विवाद पर आरोप लगाए है। एशियाई देशों के नेताओं ने दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन के खिलाफ सख्‍त टिप्‍पणी की। उन्होंने चीन पर 1982 में हुई संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया। दरअसल, चीन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस समुद्री क्षेत्र पर दावे को लेकर आक्रमक रुख अपनाया। जिन इलाकों पर चीन दावा कर रहा है, वह आसियान सदस्य देशों वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन और ब्रुनेई से जुड़े हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story