×

IMF के नए प्रमुख की दौड़ में सबसे आगे है ये भारतीय, बन सकता है हेड

1985 में उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हासिल की। इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से उन्होंने 1987 में एमबीए किया।

Manali Rastogi
Published on: 22 July 2019 5:40 AM GMT
IMF के नए प्रमुख की दौड़ में सबसे आगे है ये भारतीय, बन सकता है हेड
X

नई दिल्ली: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का नाम अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के नए मैनेजिंग डायरेक्टर की रेस में सबसे आगे चल रहा है। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, राजन इस रेस में सबसे आगे हैं।

यह भी पढ़ें: हापुड़: सड़क हादसे में नौ की मौत, 20 घायल, सीएम ने जताया शोक

दरअसल, इस बार ब्रिटिश विदेश मंत्रालय से मांग की जा रही है की वो मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट के लिए इस बार किसी भारतीय के नाम का समर्थन करें। ऐसे में अब राजन ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस कुरैशी की नियुक्ति मामले पर सुनवाई आज

राजन के साथ इस रेस में बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी, डेविड कैमरून सरकार में चांसलर रह चुके जॉर्ज ओसबॉर्न और नीदरलैंड के पूर्व वित्त मंत्री जेरोइन डिजस्सेलब्लोएम भी शामिल हैं।

कौन हैं रघुराम राजन?

  • रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर हैं।
  • 4 सितंबर 2013 को डी.सुब्बाराव की सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया।
  • इससे पहले राजन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रमुख आर्थिक सलाहकार और शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में एरिक जे ग्लीचर फाईनेंस के गणमान्य सर्विस प्रोफेसर थे।
  • 2003 से 2006 तक वे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख अर्थशास्त्री व अनुसंधान निदेशक रहे और भारत में वित्तीय सुधार के लिये योजना आयोग द्वारा नियुक्त समिति का नेतृत्व भी किया।
  • रघुराम राजन का जन्म भारत के भोपाल शहर में 3 फ़रवरी 1963 को हुआ था।
  • 1985 में उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हासिल की। इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से उन्होंने 1987 में एमबीए किया।
  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 1991 में उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी की।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story