×

एंजेलिना जॉली बनने चली थीं हुआ ये हाल, इस आरोप में अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईरान में इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी को कॉस्मेटिक सर्जरी करना महंगा पड़ा गया। उसको पुलिस ने इसके गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उसका चेहरा भी बिगड़ गया है। सोशल मीडिया स्टार सहर तबर को तेहरान की एक अदालत ने हिरासत में लेने का आदेश दिया था।

Dharmendra kumar
Published on: 21 July 2023 5:27 AM GMT (Updated on: 21 July 2023 9:17 AM GMT)
एंजेलिना जॉली बनने चली थीं हुआ ये हाल, इस आरोप में अब पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

नई दिल्ली: ईरान में इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी को कॉस्मेटिक सर्जरी करना महंगा पड़ा गया। उसको पुलिस ने इसके गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उसका चेहरा भी बिगड़ गया है। सोशल मीडिया स्टार सहर तबर को तेहरान की एक अदालत ने हिरासत में लेने का आदेश दिया था। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक सहर तबर पर ईशनिंदा, हिंसा भड़काने, अनुचित साधनों के माध्यम से धन कमाने और युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रोत्साहित करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

यह भी पढ़ें...केंद्र ने SPG नियमों को किया सख्त, गांधी परिवार ने तोड़ा तो रद्द होगी सुरक्षा

19 साल की सहर तबर उस वक्त लाइमलाइट में तब आई जब उसने एंजलीना जोली की तरह दिखने की चाहत में 50 सर्जरियां कराईं। अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसके बाद से हर मिनट सहर के फॉलोअर्स की लिस्ट में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी थी।

यह भी पढ़ें...कालाधन: आ गई स्विस बैंक की पहली लिस्ट, जानिए पूरी डिटेल

सहर तबर के साथ हुए इस घटना ने ईरान सरकार के रवैये ने उसके रूढ़िवादी सोच को दिखाया है। बता दें कि ईरान एक शिया मुस्लिम देश है। यहां कई ऐसे कानून है जो महिला विरोधी हैं। उनके साथ भेदभाव करने वाले प्रतीत होते हैं।

यह भी पढ़ें...गुड न्यूज: दिवाली से पहले 6 करोड़ खातों में आएंगे इतने रुपये

सहर तबर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें में दिखता है चेहरा, पाउटिंग लिप्स और कुछ ज्यादा ही तीखी नाक दिखती है। कई बार उनकी तस्वीरें देखकर यकीन ही नहीं होता कि ये उनका असली चेहरा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story