×

चोट्टा है ISIS: अब गरीब मुल्कों में कर रहा ऐसा, रच रहा खतरनाक साजिश

अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अब ISIS के लोगों ने धीरे-धीरे करके अफ्रीका के बुर्किना फासो और माली जैसे देशों के भी अनौपचारिक गोल्ड ट्रेड पर कब्जा कर लिया है।

Shreya
Published on: 10 May 2020 12:10 PM GMT
चोट्टा है ISIS: अब गरीब मुल्कों में कर रहा ऐसा, रच रहा खतरनाक साजिश
X

नई दिल्ली: अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अब ISIS के लोगों ने धीरे-धीरे करके अफ्रीका के बुर्किना फासो और माली जैसे देशों के भी अनौपचारिक गोल्ड ट्रेड पर कब्जा कर लिया है। गोल्ड माइन्स को ISIS आतंक फैलाने के काम ला रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ISIS द्वारा कब्जा की गई गोल्ड ट्रेड की कीमत तकरीबन 2 बिलियन डॉलर मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी में अचानक बदला मौसम: राजधानी में आंधी-तूफान आने के संकेत

अब गरीब मुल्कों का सोना लुट रहा ISIS

ये लोग तेल खदानों पर कब्जा करने के साथ-साथ अपहरण, फिरौती, लड़कियों की खरीद-फरोख्त, और नशे जैसे व्यापार से पैसा कमाने और उन पैसों को आतंक फैलाने के लिए इस्तेमाल करने वाले आतंकी संगठन ने अब पैसा कमाने और आतंक फैलाने के लिए दूसरा जरिया ढूंढ लिया है। अब यह संगठन गोल्ड माइन्स को हथिया रहा है।

दुनियाभर में इस्लामिक राज कायम करना चाहता है संगठन

संयुक्त राष्ट्र और तमाम शोधकर्ताओं ने चेताया है कि ISIS और अलकायदा ने अब अफ्रीका के गरीब इलाके बुर्किना फासो तक दस्तक दे दी है। क्योंकि यहां पर जंगल भी हैं और सोने की खानें भी। इसलिए ये आतंकी संगठनों के लिए सोने पर सुहागा जैसी बात है, क्योंकि वो यहां पर आसानी से छिप सकते हैं और साथ ही खदानों से सोना निकालकर उन्हें बेच रहे हैं। इससे मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल वे दुनियाभर में इस्लामिक राज कायम करने के लिए करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: DIG ने किया जनपदीय भ्रमण, पैदल आ रहे मजदूरों के भोजन-पानी का दिया आदेश

क्या है ISIS संगठन?

ISIS संगठन की बात की जाए तो इसे दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन माना जाता है। इस संगठन में करीब 10 हजार सदस्य हैं और इसका बजट 2 अरब डॉलर का है। ये संगठन पूरी दुनिया में एक और चीज के लिए जाना जाता है, जो है इसकी क्रूरता।

यहां कर रहे हैं ये काम

ऐसा कहा जा रहा है कि बुर्किना फासो के अलावा ये संगठन अब माली और नाइजर में भी सोने की खादानों पर धीरे-धीरे कब्जा कर रहा है। जिसकी लागत 2 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो सकती है। यहां ये संगठन सोना बेचकर हथियार खरीद रहे हैं। साथ ही अपने संगठन का विस्तार भी कर रहे हैं। यहां पर वो अपने नशे का कारोबार भी बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चीन-अमेरिका का नाटक: महामारी के बीच किया ऐसा काम, दंग रह सभी देश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story