×

यहां पुलिस का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश: मचा कोहराम, कई लोग घायल

Shivani Awasthi
Published on: 1 Feb 2020 4:07 AM GMT
यहां पुलिस का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश: मचा कोहराम, कई लोग घायल
X

टोक्यो: जापान में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पुलिस का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी मिल रही है कि हेलीकॉप्टर में सवार कई लोग घायल हो गये हैं। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

पुलिस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त:

मामला जापान के फुकुशिमा प्रांत का है, जहां शनिवार बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, पुलिस का एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था, इस दौरान किसी तकनीकी खराबी के कारण पायलेट को उसकी इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी। इस पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये लोग लोगों का जमावड़ा लग गया।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: 324 भारतीयों को चीन के वुहान से दिल्ली लाया गया

सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार कई लोग घायल हो गये, जिन्हें निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि कई लोग हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही कि हेलीकाप्टर में किस तरह की तकनीकी खराबी आई, जिससे ये हादसा हो गया।

सात लोग सवार थे हेलीकॉप्टर में:

हेलीकाप्टर धान के मैदान में गिरा है। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटना में कई लोग घायल हो गये। बताया जा रहा कि हेलिकोप्टर में 7 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें: कौन है निरमा वाली बच्ची: जानें सफेद फ्राक वाली खूबसूरत गर्ल के बारे में

इसे पहले भी हुआ था हादसा:

गौरतलब है कि साल 2017 में भी जापान के नगानो प्रांत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना हो गया था, इसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स (एसडीएफ) के एक दल के साथ बचाव सेवाओं ने हेलीकॉप्टर के मलबे के आसपास से सभी पुरुष चालकों के शव बरामद किये थे।

दरअसल, सरकारी बेल 412ईपी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल पहाड़ी में फंसे पर्वतारोहियों के बचाव के एक ड्रिल (अभ्यास) के लिए किया जा रहा था। इस दौरान यह हाचिबुसे पहाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ने मत्सुमोतो हवाईअड्डे से पहाड़ी में बचाव अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 9 लोग सवार थे जिसमें एक पायलट, सात अग्नि शमन सैनिक और एक इंजीनियर शामिल थे।

ये भी पढ़ें: इस उम्र में बिग बी ने की एक्ट्रेस के दुप्पटे के साथ की ऐसी हरकत, VIDEO हुआ वायरल

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story