×

सावधान! चाऊमीन, मोमोज़ और बर्गर कर देगा आपका ये हाल

चाऊमीन, मोमोज़, चाट, बर्गर, खाना किसे नहीं पसंद होता। कोई भी बाहर जाता है तो वो बाहर का खाना ज़रूर खाता है। ये मुहं के स्वाद के लिए तो बहुत अच्छा होता है लेकिन इसे होने वाली बीमारियां काफी खतरनाक होती हैं। जंक फूड लगातार खाना बहुत खतरनाक होता है। इस बात को आपको जान लेना चाहिए। ऐसा ही एक वाकया आपको हम बतातें हैं।

Roshni Khan
Published on: 22 March 2023 6:27 AM GMT (Updated on: 22 March 2023 6:27 AM GMT)
सावधान! चाऊमीन, मोमोज़ और बर्गर कर देगा आपका ये हाल
X

नई दिल्ली: चाऊमीन, मोमोज़, चाट, बर्गर, खाना किसे नहीं पसंद होता। कोई भी बाहर जाता है तो वो बाहर का खाना ज़रूर खाता है। ये मुहं के स्वाद के लिए तो बहुत अच्छा होता है लेकिन इसे होने वाली बीमारियां काफी खतरनाक होती हैं। जंक फूड लगातार खाना बहुत खतरनाक होता है। इस बात को आपको जान लेना चाहिए। ऐसा ही एक वाकया आपको हम बतातें हैं।

ये भी देखें:जुर्माने से ऐसे बचें: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को ये जान लेना चाहिए

जंक फूड खाने से 17 साल का लड़का हुआ अंधा

यूके में हार्वी डायर नाम के एक लड़के ने अपने फेवरेट फ्रेंच फ्राइज़, चिप्स, व्हाइट ब्रेड, हैम और सॉसेज़ वगैरह लगातार 10 साल तक खाए। 17 साल के डायर की आंखों की रोशनी चली गई और उसे सुनाई देना भी कम हो गया है। डायर ने डॉक्टरों से कहा कि जब वो सात साल का था तभी से उसे फल और सब्जियां नहीं पसंद हैं। किसी का रंग अच्छा नहीं लगता तो किसी का स्वाद।

जिसकी वजह से सात साल की उम्र से उसने जंक फूड खाना शुरू कर दिया और 10 साल तक वही खाया। डॉक्टरों का कहना है कि सालों तक जंक फूड खाने के कारण उनके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो गई जिसकी वजह से उसकी आंखों की रोशनी चली गई। हार्वी डायर की आंखों की रोशनी न्यूट्रिनश ऑप्टिक न्यूरोपैथी की वजह से गई।

ये भी देखें:शर्माइन का सोफा पांडे का! सिर्फ एड में ही नहीं, रियल में देखी कई सदियां

लेकिन ये समस्या अधिकतर गरीब बच्चों में पाई जाती है जिन्हें पौष्टिक भोजन नहीं मिल पाता। ब्रिस्टल एनएचडी फाउंडेशन के डॉक्टर डेनिज़ एटन ने डायर के केस पर रिसर्च करके बताया कि उसे 'एवोइडेंट रेस्ट्रिक्टिव फूड इंटेक डिसॉर्डर' है। जो भी इस बीमारी से पीड़ित होता है उसे खाने की चीजों की खुशबू या स्वाद नहीं पसंद आते। डायर की आंखों की रोशनी जाने के अलावा हड्डियां कमजोर हो चुकी हैं और सुनने की क्षमता पर भी असर पड़ा है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story