×

यहीं से निकला कोरोना वायरस: जिसने ली बहुतों की जान, हुआ खुलासा

चीन में एक खतरनाक जानलेवा वायरस फैल रहा है जिसकी वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। इस वाइरस का नाम कोरोना वायरस है।

Roshni Khan
Published on: 29 Jan 2020 9:27 AM GMT
यहीं से निकला कोरोना वायरस: जिसने ली बहुतों की जान, हुआ खुलासा
X

नई दिल्ली: चीन में एक खतरनाक जानलेवा वायरस फैल रहा है जिसकी वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। इस वाइरस का नाम कोरोना वायरस है। चीन के वुहान में अब तक करीब 6052 लोग इस वाइरस का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 5974 मरीज तो सिर्फ चीन के ही है। करीब 132 लोगों की जान जा चुकी है। तो आज हम आपको बताते हैं वुहान के उस बाजार के बारे में जहां वो जानवर मिलते हैं, जिसे खाने के बाद ये वाइरस फैला है।

ये भी पढ़ें:भारत से बहुत आगे पाकिस्तान! इन मामलों में इंडिया है फिसड्डी

112 प्रकार के जानवरों का मिलता है मांस यहां

चीन के वुहान शहर जहां से कोरोना वायरस फैला, वहां पर जानवरों का बाजार है। इस शहर में सिर्फ मुर्गा, मछली या बकरे का मांस नहीं मिलता। यहां उन सभी जानवरों का मांस मिलता है जिसे इंसान खा सकता हो या उसे खाने का मन हो। वुहान के जानवर बाजार में करीब 112 प्रकार के जीवित जीव-जतुंओं का मांस व अंग मिलता हैं। इसके साथ यहां मरे जानवर अलग से बिकते हैं।

आपको यहां पर मुर्गा, सुअर, गाय, भैंस, लोमड़ी, कोआला, कुत्ता, मोर, शाही, भेड़िये के बच्चे, बत्तख, खरगोश, शुतुरमुर्ग, चूहे, हिरण, सांप, कंगारू, मगरमच्छ, बिच्छू, कछुआ, ऊंट, घड़ियाल, गधे, मेढक, ईल, याक का सिर, कीड़ों समेत हर तरह के जानवरों का मांस मिलता है।

बाहर से आने वाले लोगों के लिए ये बाजार इतनी भीड़भाड़ और गंदगी भरा होता है कि यहां चलना-फिरना ही दूभर है। कोरोना वायरस फैलने के बाद से ही ये बाजार बंद है। इससे पहले इस बाजार में दुनियाभर के जीवों को खरीदने के लिए लोग आते थे।

वुहान के जानवर बाजार में इन सभी जानवरों को एकसाथ बेचा जाता है। इन्हें यहीं काटा जाता है। उनसे निकलने वाला खून, जीव-जंतुओं पर उड़ती मक्खियां, बदबू, गंदगी एक खास वजह है, जिससे ये बीमारी फैली है।

Wuhan: जिस बाजार से फैला कोरोनावायरस, वहां बिकते हैं 112 किस्म के जिंदा जानवर

ये भी पढ़ें:Live: शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, मुंबई में रोकी गयी ट्रेन

जानवर का जो पार्ट खाना है सिर्फ वो ही खरीद सकते है आप

मछलियों के साथ सांप रखे जाते हैं। किलो के भाव मेढक मिलते हैं। चीन के लोग इन्हें जरूरत के हिसाब से ले जाते हैं। यहां के लोग जिस पार्ट को खाना चाहते हैं उसे खरीद कर ले जाते हैं। जिन पार्ट्स का यूज़ नहीं होता, वो वहीं बाजार में उनका कचरा कई घंटों के लिए उसी बाजार में पड़ा रहता है।

इस मांसाहारी कचरे की वजह से बहुत सी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। और ये हो भी गया। गंदगी के बीच बिक रहे एक जानवर से पहले वायरस सांप में गया। फिर सांप खाने की वजह से चीन के किसी इंसान में आया। अब ये पूरी दुनिया के 15 देशों में फैल चुका है।

चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद से अब तक 6.09 करोड़ लोग घरों में बंद हैं, उन्हें बाहर निकलने की आजादी नहीं है। चीन की सरकार इन करोड़ों लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है।

Wuhan: जिस बाजार से फैला कोरोनावायरस, वहां बिकते हैं 112 किस्म के जिंदा जानवर

ये भी पढ़ें:केजीएमयू में बसंत पंचमी के मौके पर छात्र-छात्राओं ने की सरस्वती पूजा

चीन के हुनान, हुबेई, समेत करीब 7 प्रांतों में जानवरों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा रखी है। जिस वजह से चीन का शेयर बाजार तेजी से नीचे गिर गया है। पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर चीन की सरकार को काफी नुकसान हो रहा है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story