×

Physical Relationship Law in India: जानिए किस देश में क्या है सेक्स की लीगल उम्र

Physical Relationship Law in India: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि आपसी सहमति से सेक्स करने के लिए अब 16 साल की उम्र ही काफी है। बता दें कि भारत में सहमति से सेक्स करने की वैधानिक उम्र 18 वर्ष है।

Neel Mani Lal
Published on: 30 Jun 2023 1:21 PM GMT
Physical Relationship Law in India: जानिए किस देश में क्या है सेक्स की लीगल उम्र
X
Physical Relationship Law in India (Pic: Social Media)

Physical Relationship Law in India: मेघालय हाई कोर्ट ने कहा है कि 16 वर्ष की उम्र का इंसान सेक्स करने का निर्णय ले सकता है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि आपसी सहमति से सेक्स करने के लिए अब 16 साल की उम्र ही काफी है। बता दें कि भारत में सहमति से सेक्स करने की वैधानिक उम्र 18 वर्ष है। इससे कम उम्र में सेक्स करना गैरकानूनी है।

सहमति की उम्र वह कानूनी उम्र है जिस पर किसी व्यक्ति को सेक्स के लिए सहमति देने के लिए पर्याप्त परिपक्व माना जाता है। सहमति की उम्र से कम उम्र के किसी व्यक्ति के साथ यौन संबंध को वैधानिक बलात्कार माना जाता है, भले ही दोनों साथी सहमति की उम्र से कम उम्र के हों। सहमति की कानूनी उम्र दुनिया भर के अलग-अलग देशों में 11 से 21 वर्ष के बीच है। कुछ देशों में, सहमति की कोई कानूनी उम्र नहीं है लेकिन शादी के बाहर सभी यौन संबंध वर्जित हैं।

13 देशों में कोई उम्र बंधन नहीं

13 देश ऐसे हैं जहां सहमति से सेक्स की कोई कानूनी उम्र नहीं है और इन देशों में लोग केवल शादीशुदा होने पर ही यौन गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इन देशों में इस्लाम की आबादी बहुतायत में है। इनमें अफ्रीका में सूडान और लीबिया, ईरान, अफगानिस्तान, कुवैत, मालदीव, पाकिस्तान, ओमान, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं।

बाकी देशों में क्या स्थिति है? जानते हैं इसके बारे में।

  • अफगानिस्तान : बस शादीशुदा होना चाहिए
  • अल्बानिया : 14 वर्ष
  • अल्जीरिया : 16 वर्ष
  • अंगोला : 12 वर्ष
  • अर्जेंटीना : 18 वर्ष
  • ऑस्ट्रेलिया : 16 वर्ष
  • ऑस्ट्रिया : 16 वर्ष
  • बहरीन : 21 वर्ष
  • बांग्लादेश : 14 वर्ष
  • भूटान : 18 वर्ष
  • बोलिविया : 14 वर्ष
  • ब्राज़ील : 14 वर्ष
  • बुर्किना फासो : 13 वर्ष
  • कंबोडिया : 15 वर्ष
  • चीन : 14 वर्ष
  • कोलंबिया : 14 वर्ष
  • डेनमार्क : 15
  • फ्रांस : 15 वर्ष
  • जर्मनी : 14 वर्ष
  • इंडोनेशिया : 16 वर्ष
  • ईरान : शादीशुदा होना पर्याप्त
  • इराक : 18 वर्ष
  • आयरलैंड : 17 वर्ष
  • इटली : 14 वर्ष
  • जापान : 13 वर्ष थी लेकिन अब इसे 16 किया जा रहा
  • कुवैत : शादीशुदा होना पर्याप्त
  • लीबिया : शादीशुदा होना पर्याप्त
  • पाकिस्तान : शादीशुदा होना पर्याप्त
  • नेपाल : 16 वर्ष
  • नाइजीरिया : 11 वर्ष
  • फिलीपींस : 12 वर्ष
  • रूस : 16 वर्ष
  • साउथ कोरिया : 20 वर्ध
  • अमेरिका : 16 वर्ष
  • यूनाइटेड किंगडम : 16 वर्ष

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story