×

जानिए क्यों पशुपतिनाथ मंदिर में पहुंचे दुनियाभर के 6,000 साधु-संत

महाशिवरात्रि का पर्व भारत के साथ नेपाल में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। शुक्रवार को भारत में महाशिवरात्रि का त्योहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Feb 2020 3:56 PM GMT
जानिए क्यों पशुपतिनाथ मंदिर में पहुंचे दुनियाभर के 6,000 साधु-संत
X

नई दिल्ली: महाशिवरात्रि का पर्व भारत के साथ नेपाल में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। शुक्रवार को भारत में महाशिवरात्रि का त्योहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके साथ ही नेपाल की राजधानी काठमांडू में मौजूद प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में आज भोले के भक्तों का तांता लगा रहा।

यहां भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भारत समेत अलग-अलग देशों से 6,000 से ज्यादा संत शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गए। पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर के सभी चार द्वारा खुले रखे गए थे ताकि श्रद्धालुओं को 5वीं सदी में बने इस ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन के समय कोई कष्ट ना हो।

यह भी पढ़ें…राजनाथ सिंह का सेना को तोहफा: रखी नए आर्मी भवन की नींव, इस वजह से है ख़ास

पशुपति एरिया डिवेललपमेंट फंड के अधिकारियों ने बताया कि बागमती नदी के किनारे बने इस मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के लिए 6,000 सुरक्षा कर्मी और 5,000 स्वयं सेवक लगाए गए हैं। उन्हें निशुल्क भोजन और आश्रय दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…गुपचुप तरीक से पाकिस्तान पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, मचा हंगामा, देखें वायरल

शुक्रवार मध्य रात्रि तक 10 लाख लोगों के पशुपतिनाथ के दर्शन करने की संभावना है। मंदिर आज तड़के 3 बजे ही खुल गया था। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी भी कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा दर्शन करने मंदिर पहुंची थीं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story