×

Look Back 2020: साल की सबसे बड़ी आफत रहा कोरोना, दुनिया में मचाई तबाही

बस थोड़े दिन के अंदर ही लोग साल 2020 को अलविदा कहकर साल 2021 का स्वागत करने वाले हैं। लेकिन जब भी पीछे मुड़कर साल 2020 (Look Back 2020) को देखा जाएगा तो बस एक ही आफत सभी को याद रहेगी और वो है कोरोना वायरस।

Shreya
Published on: 22 Dec 2020 12:55 PM GMT
Look Back 2020: साल की सबसे बड़ी आफत रहा कोरोना, दुनिया में मचाई तबाही
X
Look Back 2020: साल की सबसे बड़ी आफत रहा कोरोना, दुनिया में मचाई तबाही

लखनऊ: बस नौ दिन के बाद पूरी दुनिया साल 2020 को टाटा कहने वाली है। ये साल किसी एक इंसान, एक इंडस्ट्री या एक देश के लिए बुरा नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी आफत साबित हुआ। इस साल ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिसने सभी के होश उड़ा कर रख दिए। साल 2020 को अगर एक काल भी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। आखिर ये एक काल ही है जो समाप्त होगा, लेकिन काल के साथ अभी दिक्कतें खत्म होने वाली नहीं हैं।

साल 2020 की सबसे बड़ी आफत

बात करें साल 2020 की सबसे बड़ी आफत की तो वो कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus Pandemic) रही। जिसकी गवाह पूरी दुनिया है। कोविड-19 ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरपाया है। इस महामारी ने ना केवल लोगों को अपनी चपेट में लिया, बल्कि कई देशों की अर्थव्यवस्था को एक झटके में तहस-नहस कर दिया। गरीब देशों की हालत इस Pandemic के चलते और खराब हो गई।

यह भी पढ़ें: मोदी को सर्वोच्च सम्मान: इस देश ने दिया सबसे बड़ा अवार्ड, ये है वजह…

covid-19 (फोटो- सोशल मीडिया)

कोरोना से क्या-क्या हुआ तबाह

केवल इतना ही नहीं कोरोना वायरस महामारी ने लोगों से उनकी कमाई का जरिया छीन लिया। दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग आज बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। आए दिन बड़ी से बड़ी कंपनियां अपने स्टाफ की छंटनी कर रही हैं या कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही हैं। भारत की बात की जाए तो महामारी के चलते लागू हुए लॉकडाउन के दौरान पलायन करते हुए मजदूरों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसने लोगों की आंखें नम कर दीं। साथ ही पूरी दुनिया का ध्यान भी अपनी ओर खींचा।

यह भी पढ़ें: दनादन बम धमाके: डॉक्टरों के हो गए टुकड़े-टुकड़े, मौतों से कांप उठा अफगानिस्तान

labour (फोटो- सोशल मीडिया)

वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार

महामारी की वजह से मजदूर लोग मजबूर हो गए। इसके अलावा कोरोना के चलते दुनियाभर में आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने अपनी जान गंवा दीं। अकेले भारत में कई सिंगर, एक्टर-एक्ट्रेसेस की मौत महामारी की चपेट में आने की वजह से हो गई। कई लोगों की जान कोरोना से संक्रमित होकर चली गईं, तो कई लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई। आज पूरी दुनिया इस महामारी से उभरने के लिए कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

साल 2021 के स्वागत की तैयारियां

बस थोड़े दिन के अंदर ही लोग साल 2020 को अलविदा कहकर साल 2021 का स्वागत करने वाले हैं। लेकिन जब भी पीछे मुड़कर साल 2020 (Look Back 2020) को देखा जाएगा तो बस एक ही आफत सभी को याद रहेगी और वो है कोरोना वायरस।

यह भी पढ़ें: आए चीनी वैक्सीन के नतीजे, 60 हजार को भेजा हाई रिस्क जोन में, जानें क्या है रिजल्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story