×

ड्रैगन की खैर नहीं: भारत के साथ आया ताइवान, सोशल मीडिया पर ऐसे मचाया तहलका

ताइवान से एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में भगवान श्रीराम ड्रैगन पर अपने धनुष बाण से निशाना लगा रहे हैं। हांगकांग और ताइवान की मीडिया ने इस फोटो को प्रमुखता से कवर दिया।

Shivani Awasthi
Published on: 18 Jun 2020 5:41 AM GMT
ड्रैगन की खैर नहीं: भारत के साथ आया ताइवान, सोशल मीडिया पर ऐसे मचाया तहलका
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के सैनिकों के बीच LAC पर हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी जंग शुरू हो गयी है। इसी बीच ताइवान से एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में भगवान श्रीराम ड्रैगन पर अपने धनुष बाण से निशाना लगा रहे हैं। हांगकांग और ताइवान की मीडिया ने इस फोटो को प्रमुखता से कवर दिया।

ताइवान और हांगकांग से भारत-चीन विवाद पर फोटो वायरल

दरअसल, हॉन्गकॉन्ग के सोशल मीडिया साइट LIHKG ने एक तस्वीर को सबसे पहले ट्वीट किया। इसके बाद ये फोटो चीन खास कर ताइवान और हांगकांग के ट्विटर पर तेजी से वायरल हुई। फोटो में दिखाया गया कि भारत के भगवान श्रीराम चीन के ड्रैगन को मरने जा रहे हैं।

भगवान राम ने चीन के ड्रैगन पर साधा निशाना

श्रीराम ड्रैगन पर धनुष तीर उठा कर निशाना लगा रहे हैं। तस्वीर पर टेक्स्ट भी लिखा है। तस्वीर में लिखा है, We Conquer, We Kill यानी हम नष्ट करते हैं, हम मारते हैं।

ये भी पढ़ें-चीन का खात्मा: खुफिया एजेंसी ने सरकार को दी लिस्ट, ये हैं 52 मोबाइल ऐप

ताइवान न्यूज ने किया लेख प्रकाशित

इस फोटो पर ताइवान न्यूज ने अपनी साइट पर एक लेख तक प्रकाशित किया है। इस आर्टिकल की हेडलाइन दी गयी, 'फोटो ऑफ़ दी डे: इंडियाज रामा टेक्स ऑन चाइनाज ड्रैगन।' ताइवान न्यूज के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी रीट्वीट्स मिल रहे हैं। लोग ताइवान की इस खबर पर बधाई तो आभार दे रहे हैं।

चीन का ताइवान से दशकों से लंबा संघर्ष

बता दें कि चीन का ताइवान से दशकों से लंबा संघर्ष चल रहा है। साल 1948 से दोनों देश एकदूसरे के विरोधी हैं। ऐसे में ताइवान के इस कदम को भारत समर्थक भी समझा जा सकता है। ताइवान की मीडिया लगातार भारत के समर्थन में चीन खबर प्रकाशित कर रही है।

ये भी पढ़ेँः भारत 8वीं बार बना UNSC का अस्थायी सदस्य, चीन-पाक समेत सभी देशों का समर्थन

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच विवाद एलएसी से शुरू हुआ, जहां दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान भारत एक 20 सैनिक शहीद हो गए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story