×

इस एयरपोर्ट के नीचे मिली 15000 साल पुरानी ये चीज, जानिए क्या है राज

मैक्सिको सिटी में खुदाई के दौरान हजारों साल पुराने विशालकाय हाथी के अवशेष मिले हैं।  मैक्सिको सिटी एक नया एयरपोर्ट के निर्माण का काम शुरू हुआ है, जहां पर खुदाई के दौरान हजारों साल पुराने विशालकाय हाथी के कंकाल मिले हैं।

Shreya
Published on: 25 May 2020 4:48 AM GMT
इस एयरपोर्ट के नीचे मिली 15000 साल पुरानी ये चीज, जानिए क्या है राज
X

नई दिल्ली: मैक्सिको सिटी में खुदाई के दौरान हजारों साल पुराने विशालकाय हाथी के अवशेष मिले हैं। मैक्सिको सिटी एक नया एयरपोर्ट के निर्माण का काम शुरू हुआ है, जहां पर खुदाई के दौरान हजारों साल पुराने विशालकाय हाथी के कंकाल मिले हैं। ये अवशेष उस जीव के हैं, जो सालों पहले हाथियों की तरह झुंड में रहता था। हाथी के अलावा उस जगह पर अन्य जीवों और इंसानों की भी हड्डियां मिली हैं। आर्कियोलॉजिस्ट की एक टीम इन अवशेषों का परीक्षण कर रही है।

यह भी पढ़ें: रोजगार पर बड़ी खबर: दूसरे राज्यों में काम करने के ये नियम, सरकार ने लिया फैसला

एयरपोर्ट बनाने के लिए खनन का चल रहा है काम

मैक्सिको सिटी के पास फेलिप एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। इसके लिए कई जगहों पर नींव डालने के लिए खनन का काम चल रहा है। उसी दौरान एक जगह खुदाई में हजारों साल पुराने विशालकाय हाथी (60 मैमथ के) के अवशेष मिले हैं। फेलिप एंजेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिक्सको सिटी से करीब 50 किलोमीटर बाहर की तरफ बनाया जा रहा है।

15 हजार साल पुराने हैं हाथियों के हड्डी

मेक्सिको के इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री (INAH) ने कहा है कि निर्माणस्थल पर जो विशालकाय हाथी के हड्डियों मिले हैं, उनके परीक्षण से पता चला है कि ये करीब 15 हजार साल पुराने हैं। पिछले साल अप्रैल से ही यहां खुदाई का काम जारी है। जिस जगह पर ये अवशेष मिले हैं, वहां पर फेलिप एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कंट्रोल टावर बनने वाला है।

यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन में हवाई यात्रा, किराया है इतना सस्ता, जानिए पूरी डिटेल्स

ये इलाका प्री-कोलंबियन सिविलाइजेशन के तौर पर माना जाता है

एयरपोर्ट के निर्माणस्थल पर जाल्टोकैन झील के नीचे दबी थी, जो मैक्सिकन बेसिन का हिस्सा है। ये इलाका प्री-कोलंबियन सिविलाइजेशन के इलाके के तौर पर माना जाता है। उस दौर में इसी जगह पर मैमथ का शिकार होता था। लेकिन बाद में ये झील सूख गई और बाद में यहां मैमथ के अवशेष मिलने लगे। यहां आर्कियोलॉजिस्ट खनन का काम कर रहे हैं।

इन जीवों के भी मिले अवशेष

इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री के वैज्ञानिकों का कहना है कि एयरपोर्ट से मिले मैमथ के अवशेषों में ज्यादातर प्री-कोलंबियन सिविलाइजेशन के ही हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें बड़ी जानकारी हाथ लग सकती है। इस एयरपोर्ट के निर्माणस्थल से कई पुराने जीवों के अवशेष मिले हैं। इनमें जीवों में बाइसन, ऊंट, घोड़े आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्री-हिस्पैनिक काल में दफन किए गए इंसानों के अवशेष भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें: सड़क पर तड़पती रही कोरोना संक्रमित, पुलिसकर्मी की साथियों ने भी नहीं की मदद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story