×

म्यांमार में हिंसा: सेना ने प्रदर्शनकारियों को मारी गोली, कई लोगों की मौत

म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ लोगों का गुस्सा उग्र हो गया है। तमाम पाबंदियों के बावजूद हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी विरोध कर रहे हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 20 Feb 2021 2:59 PM GMT
म्यांमार में हिंसा: सेना ने प्रदर्शनकारियों को मारी गोली, कई लोगों की मौत
X

लखनऊ: म्यांमार में सियासी संकट छाया हुआ है। सैन्य तख्तापलट होने के बाद से देश के हालात बिगड़े जा रहे हैं। तख्तापलट के खिलाफ लोगों का गुस्सा उग्र हो गया है। तमाम पाबंदियों के बावजूद आज हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और तख्तापलट का विरोध किया। हालाँकि इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग तक कर दी गयी। जिसे अब तक कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है।

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का विरोध

दरअसल, हाल ही में भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में सैन्य तख्ता पलट हो गया। एक साल के लिए सेना ने देश में इमरजेंसी लगा दी और कई नेताओं को गिरफ्तार कर दिया। सैन्य शासन के विरोध में लोग कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आज उस समय हड़कंप मच गया, जब सेना ने प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ेँ- अभी-अभी विमान हादसा: खंबे से टकराई फ्लाइट, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान

सेना ने कि प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

खबर है कि सेना ने प्रदर्शन में शामिल एक लड़की के सिर पर गोली मर दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। वहीं लड़की की मौत के बाद म्यांमार में जमकर बवाल शुरू हुआ। लोग उग्र हो गए और सेना से भिड़ गए। हालात बेकाबू होने पर सुरक्षबलों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है।



अमेरिकी सेना ने म्यांमार को दी चेतावनी

इस घटना के बाद अमेरिकी सेना ने भी म्यांमार को चेतावनी दी है। अमेरिका की तरफ से म्यांमार सेना से कहा गया कि प्रदर्शनकारियों पर हथियार का इस्तेमाल न किया जाये।

ये भी पढ़ेँ- हिल उठी कांग्रेस: 1400 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, जम्मू में लगा तगड़ा झटका

मेंबर ऑफ म्यांमार एथनिक ग्रुप ने किया रैली का आयोजन

इसके अलावा आज मेंबर ऑफ म्यांमार एथनिक ग्रुप ने म्यांमार सेना के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन भी किया था। जिसमें म्यांमार की चुनी हुई सरकार के हाथ में फिर से सत्ता सौंपने की मांग की गई है। इसके साथ ही उन्होंने सैन्य शासन जुंटा को फौरन सत्ता से हटने की मांग की है।

Many Civilian killed in Myanmar anti-coup protest shooting

म्यांमार में अबतक दो लोगों की मौत की पुष्टि

बता दें कि म्यांमार में सेना ने तख्तापलट के बाद एक साल के लिए आपातकाल की घोषणा की है। राजधानी से लेकर पूरा देश फ़िलहाल बंद है। ऐसे में मिलिट्री शासन के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई और अलग अलग अंदाज में प्रदर्शन कर रही है। लेकिन उग्र हो रहे प्रदर्शन को दबाने के लिए सेना ने देश के लोगों पर ही हमला बोल दिया।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story