×

अमेरिका में तबाही: भयानक तूफान की चपेट में आए हजारों लोग, 11 की मौत

अमेरिका में मार्को और लॉरा जैसे चक्रवाती तूफ़ान ने दस्तक दी है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जा रहा है। सरकार ने आपात मदद का एलान किया है।

Shivani
Published on: 25 Aug 2020 5:26 AM GMT
अमेरिका में तबाही: भयानक तूफान की चपेट में आए हजारों लोग, 11 की मौत
X
marco-and-laura storm reached america strike gulf coast landfall

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच चक्रवाती तूफ़ान अमेरिका तक पहुंच गया है। इसके पहले तूफ़ान के कहर से क्यूबा में कई लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा तबाही मचाने के लिए तैयार है। हालात से निपटने और लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने की कोशिश जारी है। इसे लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लुइसियाना के लिए आपात मदद की अनुमति भी दी है।

चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा की अमेरिका में दस्तक

अमेरिका में मार्को और लॉरा जैसे चक्रवाती तूफ़ान ने दस्तक दी है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जा रहा है। सरकार ने आपात मदद का एलान किया है। क्यूबा में भी तूफ़ान से तबाही के बाद हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा। वहीं यहां 11 लोगों की मौत भी हो गयी।

ये राज्य प्रभावित, भूस्खलन की आशंका

बताया गया कि उष्णकटिबंधीय तूफान मार्को कुछ कमजोर होकर लुइसियाना में टकराया। इससे मेक्सिको की खाड़ी में प्रवेश से पहले ही तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई। मार्को तूफान बीते दिन लुइसियाना के तट पर करीब 190 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से टकराया है। मार्को तूफान के चलते लुइसियाना में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां भूस्खलन की पूरी आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ेंः इस कैबिनेट मंत्री को हुआ कोरोना, विधानसभा के सत्र पर संशय के बादल

जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त

इसके अलावा लॉरा की रफ्तार करीब 285 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। लॉरा तूफान ने फ्लोरिडा में दस्तक दी। इसके कारण यहां का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि लॉरा तूफान श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के खतरनाक तूफान में भी बदल सकता है। ये तूफ़ान इसके पहले हैती में भी आ चुका है।

दस लाख से अधिक घरों की बिजली गुल:

बताया गया कि डोमिनिकन गणराज्य में लॉरा तूफान की वजह से दस लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गयी। एक हजार लोगों को अपना घर खाली कर दूसरे स्थान पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई घर ढह गए। हैती में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी। हैती में तूफ़ान से अब तक 7 लोगों की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ेंः गोलीकांड से दहला UP: बीडीएस सदस्य की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने की आगजनी

राज्य आपदा घोषणा पत्र जारी

अमेरिका के टेक्सास में तूफ़ान के मद्देनजर गवर्नर ग्रेग एबॉट ने 23 काउंटियों के लिए राज्य आपदा घोषणा पत्र जारी किया है। वहीं राष्ट्रपति के समक्ष संघीय आपातकाल घोषित करने की मांग रखी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story