×

लड़कियों की लाशों का बाजार: खरीदकर होता है ऐसा काम, सुनकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

 क्या आपने कभी सुना है कि लाशें भी बिकती है। दुनिया में आज लगभग हर चीज की खरीद-बिक्री चल रही है। लेकिन अब लाशे भी बिकनी शुरू हो गयी हैं। आपने बड़े बूढ़ों को कहते सुना होगा कि जब तक जिंदगी है तब तक अच्छा काम करना चाहिए। क्योंकि मरने के बाद कौन याद करता है।

Vidushi Mishra
Published on: 20 Aug 2019 11:28 AM GMT
लड़कियों की लाशों का बाजार: खरीदकर होता है ऐसा काम, सुनकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे
X
लड़कियों की लाशों का बाजार: खरीदकर होता है ऐसा काम, सुनकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

नई दिल्ली : क्या आपने कभी सुना है कि लाशें भी बिकती है। दुनिया में आज लगभग हर चीज की खरीद-बिक्री चल रही है। लेकिन अब लाशे भी बिकनी शुरू हो गयी हैं। आपने बड़े बूढ़ों को कहते सुना होगा कि जब तक जिंदगी है तब तक अच्छा काम करना चाहिए। क्योंकि मरने के बाद कौन याद करता है। लेकिन अब तो जिंदगी खत्म होने के बाद लाशों को भी याद किया जाता है।

यह भी देखें... किडनी के लिए फायदेमंद होती है बीयर, जानें इसके 9 फायदे

घोस्ट वेडिंग

आपको बताने जा रहे है चीन के शांक्सी इलाके के एक परिवार की घटना के बारे में, जहां कुछ दिन पहले एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह को घोस्ट वेडिंग के नाम से जाना गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि शादी एक लड़के की थी जिसकी मृृत्यु हो चुकी है।

इस शादी में एक मरे हुए लड़के की शादी एक मरी हुई लड़की से करवाई जाती है। वहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से मरे हुए लड़के की भटकती आत्मा को जल्द शांति मिलती है।

यह भी देखें... हिंदू घर पाकिस्तानी झंड़ा: मंदिरों में देवी देवता, छत पर दुश्मन देश का ध्वज

मिलती है आत्मा को शांति

चीन का ये परिवार अपने मरे हुए बेटे की शादी करवाने के लिए एक मृत लड़की की लाश को खरीदते हैं। लाश खरीदने से पहले लड़की के घरवालों से इजाजत ली जाती है। मृत लड़के के परिवार वाले चाहे कितने भी गरीब क्यों ना हो, लेकिन वह अपने अविवाहित मृत लड़के की आत्मा को शांति प्राप्त करवाने के लिए, वह किसी भी कीमत पर लड़की की लाश को खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं।

आपको बता दें कि चीन में लड़को की मौत ज्यादातर कोयला खादानों में होती हुई दुर्घटना के कारण होती है। इन कोयला खानों की दुर्घनाओं के कारण ही महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की मृत्यु होने के ज्यादा आंकडे़ पाए जाते हैं।

यह भी देखें... धमाके में उड़ गए 97 लोग, हर तरफ नजर आ रही थी लाशे ही लाशे

ऐसेे में लड़कियों की लाश मिलना मुश्किल हो जाता है। शादी करवाने के लिए बहुत से लोग महिलाओं की लाश को चुराकर भी शादी करवाते हैं। ताकि उनके मृत लड़के की आत्मा को शांति मिल सके।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story